Warisaliganj सुल्तानपुर गांव के खलिहान में रखे गेंहू के बोझे में लगी भीषण आग ,लाखों रुपए का हुआ नुकसान, दो पुंज बिचाली, 100 गेहूं के बोझें समेत 45 मन गेहूं का कट्टु जलकर राख
Nawada जिले के Warisaliganj प्रखंड क्षेत्र के मंजौर पंचायत के सुल्तानपुर गांव में बुधवार को प्रदीप महतो एवं शिवनन्दन प्रसाद के सम्मिलित खलिहान में अचानक आग लग गई. इस घटना में खलिहान में रखे लगभग 25 हजार बिचाली एवं 100 गेहूं का बोझा जलकर राख हो गया. घटना बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे की है. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. ग्रामीण संटू कुमार, अवधेश प्रसाद , चंद्रिका प्रसाद तथा महादेव पंडित ने बताया कि बुधवार की दोपहर गांव के किसान प्रदीप महतो एवं शिवनन्दन प्रसाद के सम्मिलित खलिहान में अचानक आग लग गई.
खलिहान में दो पूंज में लगभग 25 हजार बिचाली और लगभग 100 गेहूं के बोझे व गेहूं रखे हुए थे. अचानक आग लगने से खलिहान में रखे सभी अनाज, गेहूं के बोझे, नेवारी के पूंज जल गए. आग लगने से लाखों का नुकसान होने का अनुमान है. इधर आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने अग्निशामक विभाग को दूरभाष पर दिया. प्रभारी ने अविलंब इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी. फायर बिग्रेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची. तब तक किसानों के सभी गेहूं के फसल जल रहे थे. ग्रामीणों ने वैकल्पिक व्यवस्था कर मिनी दमकल से आग पर काबू पाया.
यह घटना आज के दिनों में कोई नई नहीं है. क्षेत्र में प्रतिदिन कहीं न कहीं आग लगने की सूचना मिल रही है. प्रचंड गर्मी तथा लू की तेज झोंकों से आग का रफ्तार इतना तेज हो रहा है जिस पर ग्रामीण आग पर काबू पाने में नाकाम हो रहे हैं.
ग्रामीणों ने कहा कि प्रखंड में बड़े फायर ब्रिगेड की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आग पर काबू पाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. पीड़ितों ने जिला प्रशासन से मुआबजा देने की मांग की है.




No comments