Header Ads

Breaking News

श्रीराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्रा, आकर्षक झांकी ने मोहा सबका मन, भीषण गर्मी भी डिगा न सका श्रीराम भक्तों का जोश


Nawada जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद मुख्यालय में रविवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा तथा श्री राम दरबार की झांकी निकाली गई. 

शहर के सड़कों पर सुबह से शाम तक वाहनों का आवागमन नगर के बाईपास होकर रहा. वहीं जय श्रीराम के नारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा. शोभायात्रा जैसे-जैसे शहर की गलियों में बढ़ती गई, भीषण गर्मी में भी रामभक्तो का कारवां बढ़ता गया. शोभा यात्रा में पारंपारिक ढोल बाजे के साथ रथों पर सवार राम दरबार की झांकी सजाई गई थी. 

गिरीडीह से आए कलाकारों ने शंकर भगवान, राम, सीता, लक्ष्मण, काली माता, बजरंगबली आदि का रूप धारण कर शहर की सड़कों पर शिव तांडव किया. शोभायात्रा के दौरान पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था का नेतृत्व स्थानीय थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रूपेश कुमार सिन्हा संभाल रहे थे. नवादा से आई काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रही.

नगर के गुमटी रोड स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण से विहिप तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओ के नेतृत्व में आयोजित शोभायात्रा को हनुमान चालीसा का पाठ  तथा आरती कर राम भक्तों की टोली को रवाना किया गया. स्थानीय बाजार के गुमटी रोड से जयप्रकाश चौक होकर मेन रोड, उत्तर बाजार, देवी स्थान, कोइरी टोला, संगतपर होते स्टेशन रोड होकर, पुरानी बैंक रोड, सब्जी मंडी होते हुए मेन रोड के पंचमुखी हनुमान मंदिर, थाना चौक, मुड़लाचक, शहीद चंदन सिंह चौक, बाइपास, सिमरीडीह से आरओबी होकर बलबापर तथा बरबीघा बस स्टैंड से पुनः गुमटी रोड दुर्गा स्थान पहुंचकर शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ.

मौके पर विहिप प्रखंड अध्यक्ष निरंजन कुमार, उपाध्यक्ष सुरेश पांडेय, कोषाध्यक्ष सुनील सिंह, प्रखंड सत्संग प्रमुख प्रमोद कुमार रवानी, बजरंग दल के नगर संयोजक आदित्य वर्मा, विहिप गौरक्षा प्रमुख मनोज कुमार पटेल, बजरंग दल कोषाध्यक्ष अनुराग कुमार के अलावा बजरंग दल के जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप जीतू, सुमन कुमार, नगर उपाध्यक्ष शम्भू प्रसाद, पूर्व वार्ड पार्षद सन्नी कुमार, संजय कुमार उर्फ मान सिंह, पप्पू कुमार, निरंजन कुमार, नीतीश, गोलू, अमित कुमार, पिंटू चौरसिया, पप्पु वर्मा,जय प्रकाश, अंकुर तथा उज्जवल कुमार सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे.

पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था पकरीबरावां एसडीपीओ महेश कुमार चौधरी तथा थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, शाहपुर ओपी, काशीचक थाने की पुलिस के साथ ही जिला पुलिस बल एवं दंगा नियंत्रक पुलिस, बीएमपी, स्वाट पुलिस बल समेत स्थानीय थाना के चौकीदारों को बड़ी संख्या में ड्यूटी पर लगाया गया था.

शांति और सौहार्दपूर्ण शोभायात्रा सम्पन्न करवाने को लेकर विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी. इस दौरान जिले के अधिकारियो के साथ सीओ, बीडीओ पंकज कुमार समेत स्थानीय पुलिस काफी सक्रिय रही.

गिरीडीह के कलाकारों ने बांधा समां :

गिरीडीह से आये करीब एक दर्जन कलाकारों के दल में से एक हनुमान का आकर्षक स्वरूप में खुले मैजिक वाहन पर जय श्रीराम का जयघोष लगा लोगों का खूब मनोरंजन किया. वहीं आधा दर्जन कलाकारों ने राम, सीता लक्ष्मण, काली माता, शंकर भगवान जबकि रजौली से मगंवाए गए ताशा पार्टी ने खूब करतब दिखाते हुए विभिन्न गीतों के धुन पर नृत्य किया. शोभायात्रा के साथ चल रहे युवाओं की टोली को भगवा ध्वज के साथ जोरदार प्रदर्शन करते देखा गया. बाजार में 

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत :

शहर के लिट्टी गली मोड़ पर शम्भू डेकोरेशन द्वारा विभिन्न प्रकार के शीतल पेय तथा नारियल डाभ की व्यवस्था रामभक्तों के लिए किया गया था. वहीं प्रज्ञा भारती के पास पूर्व वार्ड पार्षद विनय कुमार, झूलन पान दुकान के पास टुनटुन ड्रोलिया के द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी, जबकि बाजार के मूडलाचक के पास शीतल पेय एवं बिस्किट की व्यवस्था की गई थी.

मुस्लिम युवाओ का भी मिला साथ :

शोभायात्रा के दौरान हिंदुओं के सहयोग में मुड़लाचक निवासी मो. इरफान, मो. नसीम उर्फ नस्सू, मो. शमीम तथा मो. इरशाद आदि तन-मन से सहयोग करते देखे गए. जबकि कड़ी धूप और गर्मी से बचाव को लेकर नगर के विभिन्न पथों में लोगों द्वारा शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई थी.

शोभा यात्रा को लेकर बंद रही शहर की सभी दुकानें :

शोभायात्रा को लेकर शहर की शत-प्रतिशत दुकान सुबह से लेकर शाम तक बंद रही. रामनवमी शोभायात्रा के दौरान कड़ाके की धूप का तनिक भी असर युवा रामभक्तो पर नहीं पड़ा. बंदे मातरम, जय श्रीराम, जय हनुमान, एक ही नारा एक ही नाम, जय श्रीराम जय श्रीराम तथा भारत माता की जय आदि नारों पर युवक नाचते-गाते हाथों में महावीरी पताका, भगवा पताका के अलावे राष्ट्रीय झंडा लेकर काफी जोश-खरोश के साथ लहरा रहे थे. समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया.

Video देखें :



 

                                          - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments