Warisaliganj में विकास मित्र के पति को बदमाशों ने जमकर की पिटाई, रुपए भी छीनी
Nawada जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद अंतर्गत चकधर्मपुर मोहल्ला विकास मित्र वीणा देवी के पति सुबेलाल चौधरी को कुछ बदमाशों ने जमकर पिटाई कर दी. तेज हथियार से घायल करते हुए उनके रुपए भी छीन लिए. घटना मंगलवार को हुई है.
इस संबंध में स्थानीय थाने में सूचना दे दी गई है. इस बाबत सुबेलाल चौधरी ने बताया कि मैं अपने मोहल्ले में शराब की अवैध बिक्री करने वालों का बराबर विरोध करता रहता हूं. इसके चलते शराब के अवैध कारोबारियों के निशाने पर मैं रहता हूं. प्रशासन से भी कई बार इन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए निवेदन किया ताकि मोहल्ले में शांति बनी रहे. परंतु कोई कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बढ़े हुए हैं. कोई उनके विरुद्ध आवाज नहीं उठाता है. जो उठाता भी है, उसे ऐसे लोग मारपीट करते हैं.
उन्होंने बताया कि मंगलवार को जब मैं रेलवे गुमटी की ओर से अपना घर आ रहा था तो छोटे चौधरी तथा उनके पुत्र राहुल चौधरी, छोटा बेटा तथा पत्नी संगीता देवी छेंककर अचानक मुझे मारने लगे. संगीता देवी अपने हाथ में तेज धारदार पसूली लिए हुए थी जिससे उसने मेरे सिर पर वार कर दिया. इसके चलते मैं वहीं गिर पड़ा तथा राहुल चौधरी ने मेरे पॉकेट से दो हजार रुपए निकाल लिया. मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की पुलिस प्रशासन से पीड़ित सुबेलाल चौधरी ने मांग की है. उन्होंने इस आशय का आवेदन स्थानीय थाना में दिया है.

No comments