Warisaliganj में चोरों का आतंक, गुमटीनुमा दुकान की किवाड़ तोड़कर हजारो रुपए की संपत्ति हुई चोरी
बुधवार की प्रातः Nawada जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बंद जीके पडिया पेट्रोल पंप के पास एक गुमटीनुमा दुकान का गेट तोड़कर आधा दर्जन चोरों ने करीब 25 हज़ार रुपये का सामान चोरी कर लिया. इस दौरान एक पड़ोसी पैदल सड़क से गुज़र रहे थे, जिसके प्रतिरोध करने पर चोरों ने उनकी पिटाई कर सामानों को सफलतापूर्वक लेकर भाग निकला.
बताया जाता है कि दिनकर नगर निवासी पीडब्ल्यूडी कर्मी शिवन पासवान का पुत्र उपेंद्र पासवान पीडब्ल्यूडी कार्यालय के मुख्य द्वार के बाजू में एक ढावा चलाते हैं. इससे सटे एक खैनी तथा गुटका आदि का गुमटीनुमा दुकान भी उन्होंने खोल रखा है.
बुधवार की अहले सुबह 3 बजे के करीब आधा दर्जन अव्यस्क चोरों ने गुमटी का किवाड़ तोड़कर उसमें रखे खैनी काटने का ऑटोमेटिक मशीन, सिगरेट, गुटका तथा अन्य सामानों की चोरी कर लिया. इस क्रम में सड़क से गुज़र रहे पीड़ित दुकानदार का एक पड़ोसी द्वारा चोरी का विरोध करने पर उनकी पिटाई कर चोर करीब 25 हज़ार रुपये मूल्य का समान लेकर फरार हो गया.
सूचना के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है. बता दें कि इधर एक सप्ताह से नगर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ गई है. लगातार तीन मुहल्ले की दुकानों का किवाड़ तोड़कर चोरी कर ली गई है. सूत्रों के मुताबिक अव्यस्क उम्र के एक दर्जन किशोर इस प्रकार की घटना को अंजाम दे रहा है. पटेल नगर मुहल्ले से एक नाबालिग चोर को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौपा था लेकिन कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई.

No comments