Header Ads

Breaking News

आंगनबाड़ी केंद्रों पर DM ने किया पढ़ाई के समय में बदलाव, 9:30 बजे तक ही होगा शैक्षणिक कार्य

 

Nawads News : जिले में अगले कुछ दिनों तक आंगनबाड़ी केंदों पर पढ़ाई सुबह के 9:30 बजे तक ही होगी. जिले में लगातार बढ़ते तापमान एवं विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही तपती गर्मी को ध्यान में रखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर संभावित प्रतिकूल प्रभाव की आशंका के मद्देनजर DM रवि प्रकाश द्वारा इससे संबंधित आदेश जारी किया गया है.

जानिए क्या है आदेश :-

जिला दण्डाधिकारी रवि प्रकाश द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 अंतर्गत दिनांक 12.06.2025 से 17.06.2025 तक जिले की सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में पूर्वाह्न 09:30 बजे के पश्चात् सभी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाया है.

सभी आंगनबाड़ी प्रबंधन को निर्देशित किया जाता है कि वे उपर्युक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन का समय यथा संभव पुनर्निर्धारित करें जिससे बच्चों को गर्मी के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रखा जा सके. यह आदेश 12 जून 2025 से प्रभावी होगा और 17 जून 2025 तक लागू रहेगा.

                                                    - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments