Bihar News : Nawada : नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड क्षेत्र में पिछले दिनों पर्व - त्यौहार के शांतिपूर्वक संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन के साथ - साथ पत्रकारों तथा सामाजिक व राजनैतिक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा. सामाजिक सरोकार से जुड़े मामले में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को रविवार को वारिसलीगंज थाना परिसर में समारोह पूर्वक पुलिस पदाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
पकरीबरावां के SDPO राकेश कुमार भास्कर के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में सर्किल Inspector धर्मेंद्र कुमार, वारिसलीगंज थानाध्यक्ष Inspector पंकज कुमार सैनी सहित प्रखंड के प्रिंट मीडिया व डिजिटल मीडिया के पत्रकार, पूजा समिति के सदस्य तथा गणमान्य उपस्थित रहे. समारोह को संबोधित करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि पूजा समारोह के दौरान कई तरह के अफवाह फैलाए जाते हैं. लेकिन वारिसलीगंज के पत्रकारों व बुद्धिजीवियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी प्रकार के अफवाहों को नजरअंदाज कर हिंदू और मुसलमान के पर्व त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई.
सर्किल इंस्पेक्टर ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस पब्लिक मैत्री जरूरी है. वहीं, कार्यक्रम के आयोजक थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने कहा कि मैं पिछले 12 साल से जहां भी रहा हूं, विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने वाले पत्रकारों व सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर सम्मानित करते रहा हूं. वारिसलीगंज में भी इस प्रकार की शुरुआत हुई है. आशा करता हूं कि आगे भी पुलिस प्रशासन को सहयोग करने वालों को सम्मानित करने का कार्य किया जाता रहेगा.
SDPO ने प्रिंट व डिजिटल मीडिया के पत्रकारों सहित दुर्गा पूजा, रामनवमी आदि पूजा समिति के सदस्यों को भी सम्मानित किया. मौके पर डा. गोविंद जी तिवारी, शैलेंद्र कुमार सिंह, मुखिया राजकुमार सिंह, अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, नप उपाध्यक्ष अरुण कुमार राय, पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव, सरपंच सुबोध कुमार सिंह, विजय कुमार, पप्पू सिंह, सकल यादव, पप्पू चौधरी, अजीत यादव, संजय यादव समेत काफी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे.
- - चंद्रमौलि शर्मा.
पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व पूजा समिति के सदस्यों को पुलिस प्रशासन ने किया सम्मानित
Reviewed by News today 365
on
April 06, 2026
Rating: 5
No comments