Bihar News : Nawada : नवादा जिले के वारिसलीगंज क्षेत्र के किसानों की पिछले तीन दशक से चल रही चीनी फैक्ट्री लगाने की मांग साकार होने की संभावना दिख रही है. नवादा के MP विवेक ठाकुर के प्रयास से प्रखण्ड के मकनपुर मौजा के मकनपुर से पशिचम नदी खंधा की करीब 114 एकड़ भूमि को चिन्हित किया गया है. जिसका निरीक्षण करने रविवार को पहुंचे नवादा सांसद को ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें जिले का विकास पुरुष की संज्ञा दी.
मकनपुर नहर किनारे अवस्थित एक विद्यालय के नवनिर्मित भवन में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओ के अलावे दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने मकनपुर में चीनी मिल की सम्भावित स्थापना के प्रयास को ले धन्यवाद दिया. कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेता दौलतपुर ग्रामीण मुकेश कुमार दिनकर के द्वारा गन्ना की गठरी, लकड़ी का हल एवं अंग बस्त्र तथा फूलमाला, बुके गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया.
जबकि मकनपुर ग्रामीण समाजसेवी मुकेश कुमार सुबह से ही सक्रिय रहे. कार्यक्रम में उपस्थित आगंतुकों को गन्ने का ताजा जूस एवं अन्य स्वादिस्ट व्यंजनों को खिलाकर स्वागत किया गया. मकनपुर ग्रामीणों के द्वारा अपने सांसद को बुके, माला, शाल भेंट किया गया. सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में चीनी मिल की स्थापना के लिए सरकार ने मेरे सुझाव पर जल्द अमल किया. जिसका परिणाम भूमि चिन्हित होना है.
सांसद ने लोगो को आश्वस्त करते हुए कहा कि ईश्वर ने चाहा तो विशाल कार्यक्रम के दौरान देश के गृह मंत्री जल्द ही मकनपुर पहुंचकर मिल की स्थापना को ले भूमि पूजन करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह ने किया. जबकि संचालन ग्रामीण सह शिक्षक राधे श्याम कुमार के द्वारा किया गया. इस दौरान क्षेत्र के अन्य कई प्रमुख आवश्यक समस्याओं के प्रति सांसद का ध्यान आकृष्ट किया.
बता दें कि वारिसलीगंज स्थित मोहनी सुगर मिल को 1992-93 के पेराई सत्र में घाटा दिखाकर तत्कालीन लालू प्रसाद की सरकार ने बन्द कर दिया था. तब से क्षेत्र के किसान मजदूर पुनः चीनी मिल खुलवाने की मांग कर रहे थे, जो जल्द साकार होता दिख रहा है.
कार्यक्रम में रजौली विधायक विमल राजवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, जदयू जिलाध्यक्ष राज किशोर दांगी, लोजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह, जिला पार्षद अंजनी सिंह, मोहन सिंह चंद्रवंशी, जिला पार्षद अजित यादव, मुखिया राजकुमार सिंह, कुटरी मुखिया अभिनव आनंद, मुकेश कुमार दिनकर, मणिलाल कुशवाहा,भाजपा नेता प्रमोद कुमार चुन्नू समेत अन्य प्रबुद्धजनों ने अपना विचार व्यक्त किया.
-- चंद्रमौलि शर्मा.
वारिसलीगंज के मकनपुर चीनी मिल की प्रस्तावित भूमि का MP विवेक ठाकुर ने लिया जायजा
Reviewed by News today 365
on
April 05, 2026
Rating: 5
No comments