Header Ads

Breaking News

BJP विधायक अरुणा देवी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की उठी जोरदार मांग, नई एनडीए सरकार के गठन पर जिलेवासियों में खुशी की लहर

बिहार में रविवार की शाम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर NDA की नई सरकार के शपथ लेते ही नवादा जिला में खुशी की लहर व्याप्त हो गई है.

नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी तथा प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है. जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार, जेडीयू के विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, बिजेंद्र यादव, हम के डा. संतोष कुमार सुमन तथा निर्दलीय सुमित कुमार सिंह को नई सरकार में मंत्री बनाया गया है. 

भाजपा के नवादा जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा ने बिहार में नई एनडीए सरकार बनने पर विश्वभर में भारतमाता के मस्तक को गर्व से ऊंचा करने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय राजनीति का चाणक्य माने जानेवाले देश के गृहमंत्री अमित शाह, विश्व की सबसे बड़ी प्रगतिशील पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को हार्दिक बधाई दी है.

श्री शर्मा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा तथा सभी मंत्रियों को हार्दिक शुभ कामनाएं देते हुए बिहार के प्रगति की कामना की है. 

उन्होंने आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में तीन बार बिहार विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुकी नवादा जिले की एकमात्र निर्वाचित वारिसलीगंज की भाजपा विधायक अरुणा देवी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की जोरदार मांग की है. 

उन्होंने कहा है कि वारिसलीगंज की विधायक अरुणा देवी काफी सहज, सरल तथा धार्मिक स्वभाव की लोकप्रिय विधायक के रूप में जानी जाती है. वो मगध प्रमंडल की एकमात्र भाजपा की निर्वाचित महिला विधायक हैं.

उन्होंने कहा कि श्रीमती देवी को आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में कैबिनेट मंत्री में महत्वपूर्ण विभाग दिए जाने से जहां नवादा जिला के एनडीए गठबंधन को सम्मान मिलेगा वहीं समूचे मगध प्रमंडल में महिला को उनका वाजिब राजनैतिक हक मिलेगा.

नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई NDA सरकार के शपथ लेने पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, निवर्तमान जिला अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, वारिसलीगंज की विधायक अरुणा देवी, पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह, जिला पार्षद गीता देवी, युवा नेता श्रवण सिंह, विधायक प्रतिनिधि ई. रामसकल सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह तथा अखिल भारतीय धानुक महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार राय ने प्रसन्नता व्यक्त की है.

जबकि जिला भाजपा महामंत्री शैलेंद्र शर्मा, अपसढ़ पंचायत मुखिया राजकुमार सिंह, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी गोपाल कुमार सोनू, बुद्धिजीवी मंच संयोजक संजय कुमार मंगल, सहकारिता मंच संयोजक श्रीकांत बमबम, उप सरपंच रामबरन  सिंह, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष चन्दन कुमार, नगर अध्यक्ष सुमन कुमार, प्रियरंजन श्रीनिवास, श्यामसुंदर सिंह, देवाश्रय सिंह, केदार प्रसाद, रंजन कुमार, कार्यानंद शर्मा आदि ने नई एनडीए सरकार के गठन पर खुशी व्यक्त की है.

जद (यू) प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) प्रखंड अध्यक्ष श्रवण कुमार पासवान, जिला महामंत्री मंजू सिन्हा, हम नेता विक्रम कुमार, जिला उपाध्यक्ष सनोज साव, जिला नेता दीनदयाल प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार मांझी आदि ने नई एनडीए सरकार बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की है. 





















 

No comments