देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा से BJP कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता, PM नरेंद्र मोदी के इस निर्णय की हर जगह हो रही सराहना
पूरे विश्व में भारतमाता के मस्तक को गर्व से ऊंचा करने वाले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा श्रीराम रथ यात्रा के नायक लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' दिए जाने की घोषणा किये जाने से BJP कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई. PM नरेंद्र मोदी के इस निर्णय की पार्टी कार्यकर्ता मुक्त कंठ से सराहना कर रहे हैं.
वारिसलीगंज की विधायक अरुणा देवी, पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह, जिप गीता देवी, युवा नेता श्रवण सिंह, प्रखंड प्रमुख रवि देवी, विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार सिंह तथा ई. रामसकल सिंह, मुखिया राजकुमार सिंह, जिप अंजनी कुमार सिंह, भाजपा किसान मोर्चा नेता आल्हा बहादुर सिंह,
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री शैलेंद्र शर्मा, भाजपा जिला बुद्धिजीवी मंच संयोजक संजय कुमार मंगल, जिला सहकारिता मंच संयोजक श्रीकांत बमबम, जिला मीडिया प्रभारी गोपाल कुमार सोनू,
नगर मंडल अध्यक्ष सुमन कुमार, पश्चिमी प्रखंड अध्यक्ष चन्दन कुमार, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष पवन बंका, पूर्व जिला प्रवक्ता देवाश्रय सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर सिंह, केदार प्रसाद, नगर भाजपा उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह, संजीव कुमार दीपू, शंभु कुमार मुन्ना, महेश भाई पटेल,
सामाजिक कार्यकर्ता शिक्षक विजय कुमार राय, श्रवण कुमार गुप्ता, उमेश कुमार वर्मा, पं. महेश शर्मा, दिनेश प्रसाद चौरसिया, लक्ष्मण प्रसाद चौरसिया, शंभुशरण आदि ने देश के पूर्व गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारतरत्न दिए जाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषणा किए जाने का स्वागत किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस निर्णय से भाजपा कार्यकर्ता फूले नहीं समा रहे हैं.
No comments