डिहरी गांव के बघार में अचानक आग लगने से 300 बीघा गेहूं जलकर स्वाहा, किसानों ने की क्षतिपूर्ति राशि की मांग
Nawada जिलांतर्गत काशीचक थाना क्षेत्र के सुभानपुर पंचायत के डिहरी गांव के बघार में बुधवार की दोपहर गेहूं की खेत में अचानक आग लग गई. फलस्वरूप, 300 बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई.
इसकी जानकारी देते हुए डिहरी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि हरिकांत सिंह, राजेश कुमार, राकेश कुमार, सरपंच सुबोध सिंह, नवीन सिंह, मनीष कुमार, नरेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, राकेश कुमार, कन्हैया कुमार, नवलेश कुमार, संजीत सिंह, हरिहर सिंह, कृष्णनंदन सिंह, सुनील कुमार, अनिल सिंह, दयालु कुमार, पोषण सिंह,
नितेश कुमार, विकास कुमार, राजीव कुमार, चुनचुन सिंह, संजय सिंह, विक्की कुमार, राजेश कुमार, गुलशन कुमार, राजीव कुमार आदि डिहरी गांव के 28 किसानों के फसल जल जाने से लाखों रुपए की क्षति पहुंची है. इसके चलते उनके परिवार का निवाला छीन गया तथा उनके अरमानों पर पानी फिर गया.
ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की दोपहर गांव के बघार स्थित सैंकड़ों बीघा गेहूं की खेत में अचानक आग लग गई. अपने अरमानों को जलता देख लोग इसे बुझाने दौड़े. अग्निशामक दल को कॉल किया गया. परंतु कोई लाभ नहीं पहुंचा और फसल जलकर राख हो गई.
पीड़ित किसानों ने बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन के आपदा प्रबंधन विभाग से क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करने की मांग की है.
Video देखें :

No comments