Header Ads

Breaking News

अधिवक्ताओं तथा न्यायिक दंडाधिकारियों ने दी जिला एवं सत्र न्यायाधीश को समारोह पूर्वक विदाई


Nawada व्यवहार न्यायालय में जिला एवम सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम कुमार मिश्रा के स्थानांतरण के बाद जिला अधिवक्ता संघ की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया.

संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में न्यायालय सभागार में न्यायिक दंडाधिकारियों तथा अधिवक्ताओं ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी.

अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा तथा महासचिव संतशरण शर्मा ने शॉल और बुके देकर उन्हें सम्मानित किया. प्रमोद कुमार, वरीय अधिवक्ता, नवल किशोर सिंह, गौरी शंकर प्रसाद सिंह, नीलम प्रवीण आदि ने भी बुके देकर सम्मानित किया. 

अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल की जमकर प्रशंसा की. अधिवक्ताओं ने कहा कि जो मान सम्मान उन्होंने हम सब को दिया, उसे भूल पाना संभव नहीं है. 

बता दें कि नवादा के जिला जज पुरुषोत्तम कुमार मिश्रा का तबादला पूर्णिया सिविल कोर्ट के जिला एवम सत्र न्यायाधीश के पद पर हुआ है 

मौके पर कृष्ण पाण्डेय, सुनीता कुमारी, रोहित सिन्हा, उदय प्रसाद सिंह, संजय प्रियदर्शी, अखिलेश नारायण, विजय सिंह, संतोष  पाण्डेय, सनत कुमार देव, अरुण कुमार, शालिनी कुमारी, संयुक्ता कुमारी, करण सक्सेना, तबस्सुम मेहर, साजिद खान, कुमार चन्दन एवं अधिवक्ताओं के अलावा सभी न्यायिक कर्मी तथा पदाधिकारी मौजूद थे.

Video देखें :


                                              - चंद्रमौलि शर्मा.

                                          

No comments