नवादा जिला भाजपा के पदाधिकारियों एवं मोर्चा के अध्यक्षों की सूची जारी, तमाम अटकलों पर लगा विराम
BJP भारतीय जनता पार्टी की Nawada जिला की नवगठित कमिटी के पदाधिकारियों एवम मोर्चा के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है.
गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी तथा प्रदेश संगठन मंत्री भीखू भाई दलसानिया के निर्देश पर नवादा जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल मेहता के हस्ताक्षर से जारी की गई सूची में अनिल मेहता को जिलाध्यक्ष, सतीश कुमार सिन्हा, नरेश कुमार वर्मा, प्रताप रंजन, अरविंद प्रसाद गुप्ता, बिनोद कुमार भोली, जितेंद्र कुमार पासवान, अनीता मेहता तथा माधुरी बरनवाल को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है.
जबकि विजय कुमार पांडेय, शैलेन्द्र कुमार शर्मा तथा रामानुज कुमार को जिला महामंत्री की जिम्मेवारी दी गई है. वहीं, अनिरुद्ध प्रसाद सिंह, शिव यादव, सुदामा चौहान, सुनीता देवी, मंजू चौरसिया, नीतू गुप्ता, इंदु देवी चंद्रवंशी तथा चिन्ता राजवंशी को जिला महामंत्री बनाया गया है. विश्वास कुमार विशु को जिला कोषाध्यक्ष तथा राधेश्याम चौधरी को जिला कार्यालय मंत्री मनोनीत किया गया है.
दूसरी ओर, अभिजीत कुमार को युवा मोर्चा, गौरी रानी को महिला मोर्चा, नितिनंदन कुमार को किसान मोर्चा, संजय प्रसाद दांगी को अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा, विमल राजवंशी को अनुसूचित जाति मोर्चा, डा. अबु सलाम वारसी को अल्पसंख्यक मोर्चा तथा सुरेश कुमार हेंब्रम को अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है.
नवादा जिला भाजपा के पदाधिकारियों एवम मोर्चा के अध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद तमाम तरह की अटकलों पर विराम लग गया है तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच अत्यंत खुशी देखी जा रही है.
- चंद्रमौलि शर्मा.
No comments