Header Ads

Breaking News

Warisaliganj के अमरदीप कुमार को मिली लोजपा (रामविलास) के प्रखंड मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी

 


Nawada जिला अंतर्गत वारिसलीगंज बाजार के मेन चौक ठाकुरवाड़ी निवासी शम्भू कुमार पाठक के सुपुत्र अमरदीप कुमार को वारिसलीगंज प्रखंड लोकजनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) का प्रखंड मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है. 

पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष श्रवण कुमार पासवान ने अमरदीप कुमार को प्रखंड मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा है. श्री पासवान ने विश्वास व्यक्त किया है कि इस मनोनयन से पार्टी को मजबूती मिलेगी.

अमरदीप कुमार को वारिसलीगंज प्रखंड लोजपा ( रामविलास ) का मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी की  महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष मंजू सिन्हा सहित पार्टी कार्यकर्ताओं एवम क्षेत्र वासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है.

                       - चंद्रमौलि शर्मा.











                              

No comments