Header Ads

Breaking News

एक पेड़ माँ के नाम’ योजना के तहत विवेकानंद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के बीच बाँटे गए फलदार पौधे


Bihar News : Nawada : नवादा जिलांतर्गत विवेकानंद पब्लिक स्कूल, वारिसलीगंज में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ योजना के तहत जन - जीवन- हरियाली मिशन, नूरसराय की ओर से विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया. विद्यालय की प्रातःकालीन सभा में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था.

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य परमानंद ने कहा, “पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं. ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान हमें अपनी माँ के सम्मान के साथ-साथ प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का भी बोध कराता है. प्रत्येक विद्यार्थी को पौधे की देखभाल अपने परिवार के सदस्य की तरह करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और हरित पर्यावरण मिल सके.”

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया. विद्यालय परिवार ने इस पहल की सराहना करते हुए हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया.

                                               - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments