Header Ads

Breaking News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने धूमधाम से मनाया विजयदशमी उत्सव, शस्त्र पूजन संपन्न


Bihar News : Nawada : नवादा जिलांतर्गत वारिसलीगंज नगर के जिला परिषद डाक बंगला मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने शनिवार की सुबह धूमधाम से विजयदशमी उत्सव मनाया. इस अवसर पर शस्त्र पूजन किया गया. 


स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा ने कहा कि आज से 100 वर्ष पूर्व महाराष्ट्र प्रांत के नागपुर स्थित मोहितेवाडे स्थान के रेशमबाग मैदान में परम पूज्य डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार के द्वारा मात्र पांच बाल स्वयंसेवक को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गई थी. वही बट वृक्ष अब पुष्पित - पल्लवित होकर सम्पूर्ण विश्व के हिन्दुओं की एकता व सम्मान के लिए संघर्षरत है.


नवादा के सह जिला संघचालक डा. रणजीत कुमार ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व के हिन्दुओं में अपने धर्म, संस्कृति, सभ्यता तथा मान बिन्दुओं की रक्षा करने का संघ अनवरत जज्बा पैदा कर रहा है. उन्होंने स्वयंसेवकों से भारतमाता को परम वैभव के शिखर पर आरूढ़ करने के लिए प्राण पन से जुट जाने का आग्रह किया. खण्ड संघचालक श्रवण कुमार गुप्ता ने स्वयंसेवकों से सबल बनकर राष्ट्रनिर्माण कार्य में सहयोग की अपील की.


इससे पूर्व मुख्य शिक्षक लक्ष्मण प्रसाद चौरसिया ने "राष्ट्रभक्ति ले हृदय में, है खड़ा अब देश सारा" सामूहिक गीत गाया तथा अमृत वचन की प्रस्तुति दी. चंद्रमौलि शर्मा ने "जागो हिन्दू वीर शत्रु ने फिर ललकारा है" सामूहिक गीत गाकर सबों में जोश भर दिया. विनय कुमार बरनवाल ने "अंधी दिशा हीन तरुणायी, भटका सर संधान है" व्यक्तिगत गीत तथा प्रार्थना गाकर मंत्रमुग्ध कर दिया. 


तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने शस्त्र का रोली, अक्षत व पुष्प से पूजन किया. अंत में जिप डाकबंगला में बन रहे सरकारी विवाह भवन के सुपरवाइजर रामानुज कुमार सिंह उर्फ नमनम कुमार ने रसगुल्ला खिलाकर दुर्गापूजा की शुभकामना दी. मौके पर देवानंद प्रसाद, उमेश प्रसाद वर्मा, दीनानाथ गुप्ता, कृष्णंदन प्रसाद, सदानंद प्रसाद आदि मौजूद थे.


                                              - चंद्रमौलि शर्मा.




No comments