Header Ads

Breaking News

ग्लोबल किड्स पब्लिक स्कूल निदेशक सह प्रखंड सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ अध्यक्ष के पिता शिक्षक महेश पाण्डेय के निधन पर शोक संवेदनाओं का लगा तांता

 

Bihar News : Nawada : नवादा जिलांतर्गत वारिसलीगंज नगर परिषद के चैनपुरा ग्राम निवासी शिक्षक महेश पाण्डेय की गुरुवार की प्रातः अपने घर पर हृदय गति रुकने से हुई मौत की खबर सुनकर शिक्षा प्रेमियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई.

स्वर्गीय पांडेय वारिसलीगंज प्रखण्ड के सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष सह ग्लोबल किड्स पब्लिक स्कूल के निदेशक सत्यप्रकाश उर्फ संतोष पांडेय के पिता थे. 

एक समर्पित शिक्षाविद :

स्वर्गीय महेश पाण्डेय एक सच्चे शिक्षाप्रेमी थे, जिन्होंने जीवन भर समाज में शिक्षा का अलख जलाए रखा और अनगिनत विद्यार्थियों का भविष्य संवारा. उनके जाने से क्षेत्र ने एक अनुभवी और निष्ठावान शिक्षक खो दिया है.

पैतृक गांव में अंतिम संस्कार :

उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव चैनपुरा में किया गया. उनके ज्येष्ठ पुत्र सत्यप्रकाश उर्फ संतोष पाण्डेय ने उन्हें मुखाग्नि दी.

इस दुखद अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्ध लोग, शिक्षक, रिश्तेदार और ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की.

महेश पांडेय के निधन पर नवादा विधि महाविद्यालय के संस्थापक सचिव डा. डी. एन. मिश्रा, intach के नवादा चैप्टर कन्वेनर डा. प्रो. बच्चन कुमार पांडेय, शिक्षाविद डा. गोविन्द जी तिवारी, प्रखंड राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक संघ अध्यक्ष श्यामसुंदर दूबे, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा प्रखंड अध्यक्ष अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा,

महिला महाविद्यालय, वारिसलीगंज के भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. डा. रविंद्र कुमार रवि, पूर्व प्रधानाध्यापक चंद्रमौली पाठक, पत्रकार उमाशंकर पाठक, प्रो. राजकुमार ओझा, आचार्य प्रमोद झा, डीपीएस पब्लिक स्कूल प्राचार्य शशिभूषण पांडेय, अधिवक्ता विनोद झा आदि ने गहरा दुख प्रकट करते हुए इसे समाज की अपुरणीय क्षति बताया है. 

                                                  - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments