Bihar News : Nawada : नवादा जिले के संत टेरेसा इंग्लिश हाई स्कूल, वारसलीगंज में रविवार को केरला एसोसिएशन, बिहार की तरफ से इंटर स्कूल बैडमिंटन डबल्स टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें बिहार के अलग-अलग जगहों से आए 25 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया.
टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि SHO पंकज कुमार सैनी थे. संत टेरेसा इंग्लिश हाई स्कूल वारसलीगंज के प्राचार्य अनूप थॉमस ने सभी अतिथियों का स्वागत किया.
कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित करके किया गया. इस टूर्नामेंट में बालिका वर्ग में पहले स्थान पर संत तेरेसा इंग्लिश हाई स्कूल वारसलीगंज दूसरे स्थान पर संत तेरेसा चंडी और तीसरे स्थान पर सेंट मेरिज इंग्लिश स्कूल बरबीघा रहा. बालक वर्ग में पहले स्थान पर सेंट जोसेफ स्कूल बिहार शरीफ, दूसरे स्थान पर सेंट जोसेफ इंटर स्कूल वैशाली और तीसरे स्थान पर सेंट मेरिज स्कूल सूरजगढ़ रहा.
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को एस.एच.ओ. पंकज कुमार सैनी ने ट्रॉफी, मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और उन्होंने बच्चों को खेल के महत्व के बारे में भी बताया.
केरला एसोसिएशन बिहार के प्रेसिडेंट दीप्ति के एस., सेक्रेटरी बिंदु अनिल, संत जोसेफ बिहार शरीफ के प्राचार्य जोसेफ टीटी, सेंट पॉल हरनौत के प्राचार्य बीजू थॉमस, सेंट मेरीज बरबीघा के प्राचार्य प्रिंस विजे, केरला पब्लिक स्कूल आरा के प्राचार्य जॉनी जोसेफ, सेंट तेरेसा चंडी के प्राचार्य बिंदु अनिल, संत जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल वैशाली के प्राचार्य सोनी उम्मान और विभिन्न स्कूलों से आए हुए प्राचार्य इस कार्यक्रम में मौजूद थे.
धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के शिक्षक सेल्वेस्टर सोरेन ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्पोर्ट्स टीचर अविनाश मिंज, अमरेश कुमार और अन्य लोगों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.
- चंद्रमौलि शर्मा.
संत टेरेसा इंग्लिश हाईस्कूल, वारिसलीगंज में इंटर स्कूल बैडमिंटन डबल्स टूर्नामेंट आयोजित
Reviewed by News today 365
on
October 26, 2026
Rating: 5
No comments