Bihar News : Nawada : राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक संघ के तत्वावधान में 1 अक्टूबर 026 दिन गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वारिसलीगंज स्टेशन रोड स्थित श्री गणेश सेवा सदन में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है.
वारिसलीगंज प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर दुबे की अध्यक्षता में तूमडिया बाबा भवन में सम्पन्न हुई बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक गुरुवार यानि कल 9 बजे सुबह स्टेशन रोड स्थित वरिष्ठ नागरिक संघ कार्यालय में वृद्धजन जमा होकर रैली के शक्ल में भव्य जुलूस मुख्य बाजार से होते हुए थाना चौक तक जाएगी. पुनः थाना चौक से गुमटी रोड होते हुए गणेश धर्मशाला में 12 बजे तक जाकर लोग समारोह में शामिल हो जायेंगे.
12:30 बजे दिन में समारोह का उद्घाटन DDC शम्भूशरण पांडेय के कर कमलों द्वारा किया जाएगा. जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संघ के राष्ट्रीय सचिव प्रो० बच्चन कुमार पाण्डेय विराजमान रहेंगे. समारोह की अध्यक्षता पूर्व CO एवं प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर दुबे करेंगे. समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संयोजक नागेन्द्र शर्मा 'बंधु', आरक्षी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार एवं थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी आतिथ्य ग्रहण करेंगे.
समारोह की तैयारी की चर्चा करते हुए अखिलेश्वर प्रसाद सिंह एवं अनिल कुमार ने बताया कि जिले के कोने-कोने से सदस्यों के भाग लेने की सूचना मिल रही है. वरिष्ठ नागरिकों में समारोह को लेकर काफी उत्साह है.
कार्यक्रम की सफलता के लिए कपिलदेव चौरसिया, केदार सिंह, हरिनन्दन पाण्डेय, रामनरेश सिंह, गोरेलाल सिंह, सुरेश यादव, नारायण प्रसाद, प्रो.डा० रविन्द्र कुमार रवि, अधिवक्ता चन्द्रमौली शर्मा, बसंत सिंह, छोटे सिंह आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.
- चंद्रमौलि शर्मा.
श्री गणेश सेवा सदन, वारिसलीगंज में गुरुवार को आयोजित होने वाले भव्य अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह की तैयारी पूरी, DDC करेंगे उद्घाटन
Reviewed by News today 365
on
September 29, 2026
Rating: 5
No comments