Bihar News : Nawada : INTACH, Nawada Chapter के तत्वावधान में शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित प्रोजेक्ट गर्ल्स इंटर स्कूल के सभागार में आयोजित जिलास्तरीय Quiz प्रतियोगिता शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. प्रतियोगिता में 82 प्रतिभागियों ने भाग लिया.
मौके पर श्रम अधीक्षक चंद्रशेखर कुमार सिंह एवं डॉ. सुमन कुमारी, सहायक संग्रहालय अध्यक्ष की उपस्थिति में आयोजित समारोह की अध्यक्षता इंटैक नवादा चैप्टर के कन्वेनर प्रो. डा. बच्चन कुमार पांडेय ने की. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इंटर स्कूल आंती, नवादा की जोड़ी सोनाली कुमारी एवं आदित कुमार ने प्राप्त किया. वहीं, दूसरा स्थान फ्रंटलाइन स्कूल, नवादा के ग्रुप की जोड़ी उत्कर्ष राज एवं विनीत विनायक ने प्राप्त किया.
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुआ. जिसमें प्रो. डा. बच्चन कुमार पाण्डेय, प्रोजेक्ट को- ऑर्डिनेटर दयानन्द प्रसाद, तारणी सेन महतो, जूरी सदस्य डॉ. सुबोध कुमार, रोशनी जैन एवं सोनाली राज के साथ-साथ इंटैक चैप्टर के सदस्य प्रो. केशव नाथ, महेन्द्र प्रसाद सिंह, रामनरेश सिंह, ललित किशोर शर्मा, सिद्धेश्वर सिंह तथा अधिवक्ता चन्द्रमौली शर्मा ने भी भागीदारी सुनिश्चित किया.
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रो. डा. बच्चन कुमार पाण्डेय ने इंटैक की स्थापना के उद्देश्य एवं इसके कार्यकलाप की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि इंटैक विरासत का संरक्षण करती है एवं इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती है. उन्होंने कहा कि 1984 में भारत के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी ने इसकी स्थापना की थी. जिसका उद्देश्य था सरकार से छूटे उन कार्यों को पूरा करना जो विरासत संरक्षण से संबंधित हैं.
उन्होंने मार्च में सम्पन्न 'राष्ट्रीय पोस्टर प्रतियोगिता' के क्षेत्रीय विजेता के रूप में संत जोसेफ स्कूल, नवादा की छात्रा निधि कुमारी को जिला में प्रथम तथा द्वितीय स्थान लाने वाली सृष्टि एवं तृतीय स्थान लाने वाली मनीषा को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.
प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर दयानन्द प्रसाद ने Quiz संचालन की नियमावली को बताते हुए कहा कि लिखित परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ अंक लाने वाले ग्रुप से मौखिक सवाल पूछे जायेंगे जिसके बाद अंतिम निर्णय लिया जायेगा. इस आधार पर चार जोड़ों का चयन हुआ जिसमें दो जोड़ी प्रथम एवं द्वितीय स्थान पाने में सफल रही. प्रथम एवं द्वितीय स्थान पाने वाली जोड़ी राज्यस्तरीय Quiz प्रतियोगिता में भाग लेगी.
जूरी सदस्य डॉ. सुबोध कुमार ने सभी प्रतिभागियों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. प्रथम एवं द्वितीय रैंक लाने वाली जोड़ी के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया. विजेता दोनों ग्रुप की जोड़ी को मेडल प्रदान किया गया.
कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी शिक्षकों को promoter के रूप में प्रशस्ति-पत्र दिया गया. मेडल एवं प्रशस्ति पत्र विशिष्ट अतिथि चंद्र शेखर कुमार एवं डॉ. सुमन कुमारी के हाथों प्रदान किया गया. इंटैक के वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र प्रसाद सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों एवं शिक्षकों को धन्यवाद दिया.
- चंद्रमौलि शर्मा.
INTACH, Nawada Chapter का Heritage Quiz-2026 प्रतियोगिता शांतिपूर्वक सम्पन्न, 82 प्रतिभागी हुए शामिल
Reviewed by News today 365
on
September 12, 2026
Rating: 5
No comments