Bihar News : Nawada : नवादा जिलांतर्गत वारिसलीगंज बाजार के मेन रोड के.एन.मार्केट स्थित संत जॉन्स पब्लिक में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, कविता एवं मनोरंजक प्रस्तुतियाँ दीं.
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के योगदान और उनके मार्गदर्शन के महत्व पर प्रकाश डाला. विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं तथा उनके समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया. साथ ही साथ प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी को भी सम्मानित किया गया.
विद्यालय के प्रबंध निदेशक बिपिन कुमार व सुनील कुमार और प्राचार्य संतोष कुमार व उप-प्राचार्य हुस्न आरा एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों का सम्मान करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी.
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ. पूरे विद्यालय परिसर में शिक्षक दिवस को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल रहा.
- चंद्रमौलि शर्मा.
संत जॉन्स पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
Reviewed by News today 365
on
September 06, 2026
Rating: 5
No comments