Bihar News : Nawada : INTACH, Nawada Chapter द्वारा शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के पूर्व शिक्षक राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती बड़े धूमधाम से केक काट कर ब्राइट माइंड्स स्कूल परिसर, नवादा में मनाई गई.
पूर्व राष्ट्रपति के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए इंटैक के कन्वेनर प्रो० बच्चन कुमार पाण्डेय ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा शिक्षकों को दी. उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य संवारने वाले राष्ट्र-निर्माता हैं. इस अवसर पर इंटैक नवादा चैप्टर द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र एवं अंग-वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. सम्मानित किये गये शिक्षकों में बीणा मिश्रा, सिद्धेश्वर सिंह, अब्दुल हमीद अंसारी, मोहन पाण्डेय, दयानन्द प्रसाद एवं श्री गोपाल शरण का नाम उल्लेखनीय है.
सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए डा० सुबोध कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं. देश के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी उनके सबल कंधों पर है. प्रख्यात कवयित्री एवं विदुषी बीणा मिश्रा ने बच्चों को राष्ट्र का धरोहर एवं शिक्षक को धरोहर तराशने एवं उसका संरक्षण करने वाला शिल्पी बताया. स्वागत भाषण सोनाली राज ने की एवं मंच संचालन अर्चना ने किया.
अतिथियों द्वारा ब्राइट माइंड्स में कार्यरत शिक्षिकाओं रोशनी जैन, सोनाली राज, प्रीति, अर्चना, ऋचा, जूली, अंजली, सुहानी एवं शबनम के अलावा सभी शिक्षिकाओं को गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया. समारोह में मंजू कुमारी एवं विकास कुमार ने भी अपने विचार रखे. प्रबंध निदेशक पियूष कुमार पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
- चंद्रमौलि शर्मा.
INTACH, नवादा चैप्टर ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस, शिक्षा जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई शिक्षक सम्मानित
Reviewed by News today 365
on
September 06, 2026
Rating: 5
No comments