Bihar News : Nawada : जिले के विवेकानंद पब्लिक स्कूल, वारिसलीगंज में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई.
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य परमानंद ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन एवं उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को सदैव अपने शिक्षकों का सम्मान एवं आदर करने की सीख दी.
शिक्षक दिवस के मौके पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए उन्हें डायरी ,पेन एवं अन्य उपहार भेंट किए. विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षकों को मिठाई खिलाकर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं.
- चंद्रमौलि शर्मा.
समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं शिक्षक - परमानंद
Reviewed by News today 365
on
September 05, 2026
Rating: 5
No comments