Bihar News : Nawada : जिले के संत जॉन्स पब्लिक स्कूल, वारिसलीगंज में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर को सुंदर एवं आकर्षक ढंग से सजाया गया.
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण एवं राधा की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया. बच्चों ने श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और शिक्षाओं पर आधारित भाषण गीत,नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत कीं.
कार्यक्रम के दौरान मटकी फोड़ एवं कृष्ण-लीला ने सभी का विशेष आकर्षण बढ़ाया. विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम, करुणा, सत्य और धर्म के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया.
विद्यालय के निदेशक बिपिन कुमार व सुनील कुमार तथा प्राचार्य संतोष कुमार व उपप्राचार्य हसन आरा एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया.
"नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की !” भाग लेने वाले छात्र-छात्राएं के नाम इस प्रकार से हैं - आर्यन राज, विधान्शु, खुशी, पर्तिक राज, संस्कार बरनवाल, पलक, एंजेल, सौम्या, रजनी, स्वाति, हंशिका आदि. सहयोगी शिक्षक का नाम - मुकेश कुमार गुलशन कुमार, अनुराग कुमार आदि.
- चंद्रमौलि शर्मा.
संत जॉन्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण-राधा की मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर मोहा सबका मन
Reviewed by News today 365
on
September 03, 2026
Rating: 5
No comments