Header Ads

Breaking News

ब्राइट माइंड्स स्कूल, नवादा के बच्चों ने सावन महोत्सव कार्यक्रम में मचाया धमाल

Bihar News : Nawada : नवादा जिला मुख्यालय स्थित ब्राइट माइंड्स स्कूल के बच्चों ने सावन महोत्सव कार्यक्रम में बड़े धूम-धाम से भगवान शंकर की पूजा अर्चना की.

संस्था के चेयरमैन प्रो० बच्चन कुमार पाण्डेय ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए सावन माह में हरियाली के महत्व, मेहंदी लगाने, राखी बांधने की परम्परा एवं भगवान शंकर की पूजा के बारे में विस्तृत रूप से बताया.

समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथि योगेंद्र प्रसाद, पूर्व कार्यपालक अभियंता, राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक संघ के गोपाल शरण एवं विजय कुमार ने सभी कार्यक्रम से गदगद होकर बच्चों को प्रेरणादायक संदेश दिये.

शिक्षिकाओं की प्रेरणा से नन्हे मुन्हे बच्चों ने शिवलिंग की स्थापना की एवं प्रदक्षिणा के साथ पूजा करते देखे गए. पूजा-अर्चना के बाद छात्राओं को कलात्मक तरीके से मेहंदी लगाने के गुर सिखाये गये.

छात्राओं ने छात्रों के हाथ में राखी बाँधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. रिद्धि, हितीका, आंशिक, सक्षम, केशव, हान्विक  सभी बच्चों के साथ आनन्द मनाते देखे गये.

कार्यक्रम का संचालन अर्चना ने की. सम्पूर्ण कार्यक्रम की तैयारी प्रबंध निदेशक पियुष कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में रोशनी जैन, सोनाली राज, ऋचा , प्रीति, अंजली, जुली, सपना, ताहिरा चमन, सुहानी, शबनम ने बड़े अब्बल तरीके से निभाया.


                                                - चंद्रमौलि शर्मा.




No comments