Header Ads

Breaking News

पत्रकार की दादी के निधन पर लोगों ने जताया शोक

Nawada जिलांतर्गत वारिसलीगंज नगर परिषद मुख्यालय के देवी स्थान कोयरी टोला निवासी पत्रकार अभय कुमार रंजन ऊर्फ गुड्डू पत्रकार की 90 वर्षीय दादी शांति देवी की मौत मंगलवार की शाम ह्रदय गति रूक जाने से हो गई.

बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से वे हृदय रोग से पीड़ित थी. घटना की खबर सुनते ही क्षेत्र के कई गणमान्य लोग पत्रकार के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दी.

मोहिउद्दीनपुर पंचायत मुखिया प्रभु प्रसाद, भाजपा किसान मोर्चा के प्रमंडल संयोजक आल्हा बहादुर सिंह, वार्ड पार्षद अविनाश कुमार शर्मा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कमलेश कुमार कुशवाहा, संजय कुमार, उमेश प्रसाद, समाजसेवी चंदन कुमार सहित सैकड़ों लोग इनके अंतिम संस्कार मे शामिल हुए.

वरिष्ठ पत्रकार चंद्रमौली शर्मा, अशोक कुमार, उमाशंकर पाठक, सुजीत कुमार, मिथिलेश कुमार, सुबोध कुमार, प्रदीप कुमार, मनीष कमलिया तथा शानू सिंह ने इस निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

स्व. देवी अपने पीछे दो पुत्र समेत पूरा परिवार छोड़ गईं हैं.  उनका अंतिम संस्कार बुधवार की दोपहर नप के शेरपुर मोड़ श्मशान घाट पर हुआ. मुखाग्नि बेटे उदय शंकर द्वारा दी गई. विधि विधान पुत्र ओम प्रकाश द्वारा किया जा रहा है.

No comments