Home/Bihar/Bihar News/Nawada/Nawada News/News/Patna/Politics/13 अक्टूबर को नवादा के गांधी इंटर विद्यालय मैदान में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के जनसंवाद कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जदयू कार्यकर्ताओं ने कसी कमर
13 अक्टूबर को नवादा के गांधी इंटर विद्यालय मैदान में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के जनसंवाद कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जदयू कार्यकर्ताओं ने कसी कमर
Bihar News : Nawada : नवादा जिले के वारिसलीगंज रेलवे स्टेशन रोड में दिवंगत CPI विधायक देवनंदन प्रसाद के मकान स्थित JDU कार्यालय में गुरुवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष भगवान सिंह चंद्रवंशी ने किया. जबकि कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार राय ने किया. बैठक में आगामी 13 अक्टूबर को नवादा जिला मुख्यालय के गांधी इंटर विद्यालय मैदान में आयोजित होनेवाले बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के जनसंवाद कार्यक्रम की सफलता के लिए किए निर्णय लिए गए.
बैठक में तय किया गया कि वारिसलीगंज प्रखंड के हरेक पंचायत के गांवों तथा नगर परिषद के प्रत्येक वार्ड से अधिक से अधिक संख्या में जदयू कार्यकर्ता नवादा पहुंचेंगे. दूसरी ओर, पटना से नवादा जिला की सीमा में प्रवेश करते ही खरांट के पास वारिसलीगंज मोड़ पर स्थानीय कार्यकर्ता निशांत कुमार का भव्य स्वागत करेंगे. पुष्प वर्षा के लिए JCB की व्यवस्था की गई है. पारंपरिक बाद्य यंत्रों, बाजे गाजे के साथ फूल माला से उनके स्वागत की जोरदार तैयारी है.
पटना स्नातक विधान परिषद चुनाव में जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार की जीत के लिए निशांत कुमार की आयोजित होने वाली जनसंवाद कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की गई है. इस अवसर पर नगर प्रभारी मिथिलेश कुमार तथा प्रखंड प्रभारी बिन्नी प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की सफलता के लिए उत्साहित किया. कार्यकर्ताओं ने प्रभारी से संसाधन के सहयोग की मांग रखी. इस पर प्रखंड प्रभारी बिन्नी प्रसाद ने पार्टी की मजबूती के लिए हर तरह से सहयोग करने का भरोसा दिया, जिसका जदयू कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया.
जदयू कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से MLC प्रत्याशी नीरज कुमार को भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया. प्रभारी तथा नए पंचायत अध्यक्षों को माला एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया. मौके पर नगर अध्यक्ष संजय कुमार, नगर परिषद उपाध्यक्ष अरुण कुमार राय, अनिल कुमार यादव, अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, महेश भाई पटेल, पूर्व नगर अध्यक्ष रणविजय कुमार, रविंद्र प्रसाद, कंचन साव, आमोद कुमार, सोनू मालाकार, उमेश रजक, मंटू रविदास सहित विभिन्न पंचायतों एवं वार्डों के पार्टी अध्यक्ष मौजूद थे.
- चंद्रमौलि शर्मा.
13 अक्टूबर को नवादा के गांधी इंटर विद्यालय मैदान में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के जनसंवाद कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जदयू कार्यकर्ताओं ने कसी कमर
Reviewed by News today 365
on
October 08, 2026
Rating: 5
No comments