Header Ads

Breaking News

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर वरिष्ठ नागरिक संघ कार्यालय में सेमिनार आयोजित


Bihar News : Nawada : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन रोड के तुमड़िया बाबा भवन स्थित वरिष्ठ नागरिक संघ प्रखंड कार्यालय में विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के मौके पर सेमिनार का आयोजन किया गया. इस मौके पर जेठ के दोपहर की चिलचिलाती धूप की परवाह किए बिना काफ़ी संख्या में वृद्धजन उपस्थित हुए.

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक संघ के प्रखंड अध्यक्ष पूर्व अंचलाधिकारी श्यामसुंदर दूबे ने तथा संचालन पीएलवी चंद्रमौलि शर्मा ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक प्राधिकार, नवादा के Deputy chief legal aid defence council मो. साजिद अयूब खान मौजूद थे.

कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठ नागरिक संघ के अखिलेश्वर कुमार सिंह, कपिलदेव प्रसाद चौरसिया, केदार सिंह, नागेश्वर शर्मा बंधु, डा. गोविंद जी तिवारी, बिंदेश्वरी शर्मा, रामनरेश सिंह आदि ने बुजुर्गों की समस्याओं, उनके साथ हो रहे शारीरिक, मानसिक तथा आर्थिक दुर्व्यवहार के संबंध में व्यापक चर्चा की. साथ ही, बुजुर्गों के हित में पूर्व में संचालित कई कल्याणकारी योजनाओं को फिर से चालू करने की मांग की.


नवादा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल मो. साजिद अयूब खान ने सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व भर में 15 जून को बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है. बुजुर्गों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार और उपेक्षा को उजागर करने तथा उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विश्व स्तर पर यह मान्यता प्राप्त दिवस है. उन्होंने बुजुर्गों से अनुरोध किया कि वे District legal services authority द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का अवश्य लाभ उठाएं.

पीएलवी चंद्रमौलि शर्मा ने कहा कि बुजुर्गों के खिलाफ दुर्व्यवहार में मारपीट, शारीरिक अपमान, धमकी, अकेला छोड़ना और बिना उनकी सहमति या जानकारी के उनकी संपत्ति तथा पैसों का दुरुपयोग करना शामिल है. श्री शर्मा ने बुजुर्गों को निराशा छोड़कर अपने हितों की सुरक्षा और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की मदद लेने का आग्रह किया.

इस अवसर पर बसंत कुमार सिंह, PLV अनिल कुमार, उमेश प्रसाद वर्मा, सूरज कुमार, पीएलवी शेष कुमार, अनिल यादव, देवेंद्र प्रसाद वर्मा, पीएलवी महेश भाई पटेल, ललन कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.


                                    -- चंद्रमौलि शर्मा.

No comments