Bihar News : Nawada : नवादा जिले के विवेकानन्द पब्लिक स्कूल, वारिसलीगंज में आगामी रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राखी निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसमें प्रथम से दशम वर्ग तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विद्यार्थियों को उनकी कक्षा के आधार पर चार समूह यथा समूह ‘अ’(कक्षा I–II), समूह ‘ब’(कक्षा III–V), समूह ‘स’(कक्षा VI–VIII) एवं समूह ‘द’(कक्षा IX–X) में विभाजित किया गया.
विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों, रिबन एवं सजावटी सामग्री से आकर्षक राखियाँ तैयार कर अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता का मूल्यांकन नीलू कुमारी, सुबोध कुमार एवं विनोद कुमार विनीत ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सीताराम कुमार, राजेश कुमार, हरेराम एवं परमानन्द सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.
मूल्यांकन के पश्चात परिणाम की घोषणा की गई जिसमे समूह- अ से प्रथम- आकृति सिन्हा वर्ग-दो, द्वितीय-रूही कुमारी वर्ग-दो, एवं तृतीय-सोहानी कुमारी वर्ग-प्रथम वहीँ समूह –ब से प्रथम-तानिया राज वर्ग- तीन, द्वितीय-मेहर कुमारी वर्ग-चार एवं तृतीय-मालविका कुमारी वर्ग तीन जबकि समूह स से प्रथम-स्वीटी कुमारी वर्ग-सात, द्वितीय-अनुष्का भालोटिया वर्ग-सात, तृतीय- आयुष राज वर्ग छः जबकि समूह द से प्रथम-राज लक्ष्मी वर्ग-नौ, द्वितीय-रानी कुमारी वर्ग-नौ, तृतीय-माही कुमारी वर्ग-नौ का चयन किया गया .
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, हस्तकौशल एवं आत्मविश्वास का विकास करने के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कृति और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के महत्व से परिचित कराना था. प्राचार्य परमानन्द ने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनमें आत्मविश्वास विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं.
वहीं निदेशक शीतल कुमारी ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा तथा उन्हें पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.
प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और रचनात्मकता का माहौल रहा. सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की जमकर तारीफ हुई.
- चंद्रमौलि शर्मा.
राखी निर्माण प्रतियोगिता बच्चों की प्रतिभा निखारने व आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम - परमानंद
Reviewed by News today 365
on
August 19, 2026
Rating: 5
No comments