Jharkhand News : Ranchi : झारखंड के रांची महानगर अंतर्गत अशोक नगर डाकघर परिसर में शनिवार को 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया. इस अवसर पर पूर्व चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्री के.के. सिन्हा सर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.
समारोह में अशोक नगर डाकघर के पोस्टमास्टर श्यामसुंदर कुमार, देवेंद्र कुमार (पीए), प्रियंका (जीडीएस), राधा देवी (जीडीएस), अशोक नगर सोसाइटी के चेयरमैन श्री माधव सिंह, इंजीनियर आयुष तिवारी, अरविंद कुमार चौधरी, कलाम खान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
इसके अलावा हेमंत कुमार, बिनोद कुमार सिन्हा, अनिल कुमार सिंह, संजय कुमार, अभय कुमार, अजय कुमार, सतपाल मिनोचा, अरगोड़ा थाना प्रभारी, T.O.P प्रभारी सहित अन्य गणमान्य लोग भी समारोह में शामिल हुए.
अशोक नगर डाकघर के पोस्टमास्टर श्यामसुंदर कुमार ने राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की स्वतंत्रता एवं गौरव को नमन किया. पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा. सभी ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की.
वीडियो देखें :
- चंद्रमौलि शर्मा.
अशोक नगर डाकघर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस
Reviewed by News today 365
on
August 15, 2026
Rating: 5
No comments