Bihar News : Nawada : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के तत्वावधान में बुधवार को नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड कार्यालय परिसर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई. प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया.
प्रखंड व अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा नेशनल इंटर विद्यालय, माफी तथा प्राथमिक विद्यालय, प्रखंड कॉलोनी के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मियों ने तिरंगा यात्रा में उत्साह पूर्वक भाग लिया.
स्वतंत्रता दिवस अमर रहे, भारतमाता की जय, बंदे मातरम, महात्मा गांधी अमर रहें, सुभाष चंद्र बोस अमर रहें, लक्ष्मीबाई अमर रहें आदि नारे लगाते लोगों ने पूरे वारिसलीगंज बाजार का भ्रमण किया. अपने हाथों में तिरंगा झंडा लिए प्रचंड धूप में भी इस तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बनता था.
मौके पर BPRO शकील अहमद, प्रखंड साक्षरता सचिव अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, नेशनल इंटर स्कूल, माफी की प्रभारी प्राचार्या अर्चना कुमारी, प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार, प्रखंड बीस सूत्री सदस्य मिथिलेश पासवान, अब्दालपुर के वार्ड सदस्य कुंदन कुमार, कुणाल कुमार, शिक्षक देवव्रत कुमार बबलू तथा भारी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मियों व स्थानीय लोगों ने भाग लिया.
इस संबंध में BDO अमित कुमार ने बताया कि आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना भरने तथा उसे बरकरार रखने के संकल्प के साथ यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है. इसमें समाज के हर तबके के लोगों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलना प्रसन्नता की बात है.
- चंद्रमौलि शर्मा.
राष्ट्रभक्ति की भावना भरने के लिए निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, सभी तबके के लोग हुए शामिल
Reviewed by News today 365
on
August 12, 2026
Rating: 5
No comments