Home/Bihar/Bihar News/Nawada/Nawada News/News/Patna/दिवंगत युवा नेता श्रवण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का लिया संकल्प
दिवंगत युवा नेता श्रवण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का लिया संकल्प
Bihar News : Nawada : चंद समय में अपनी कार्यकुशलता से युवाओं की दिलों पर अमिट छाप छोड़ने वाले प्रखंड के कोचगांव ग्राम निवासी युवा नेता, समाजसेवी एवं जिला पार्षद गीता देवी के दिवंगत पति श्रवण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि सोमवार को जिला परिषद डाक बंगला परिसर में पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई.
श्रद्धांजलि सभा में बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे समर्थकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनकी चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया.
कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरुणा देवी, पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह, जिला पार्षद अंजनी कुमार, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार, रविकांत पूनम बीएड कॉलेज के सचिव अजय कुमार रविकांत, जिला पार्षद गीता देवी, प्रखंड प्रमुख रबी देवी एवं जेपीएस आईटीआई निदेशक सह मुखिया राजकुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.
कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक अखिलेश्वर सिंह ने की, जबकि संचालन जदयू के जिला महासचिव सह अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा ने किया. नवादा, नालंदा, शेखपुरा, जमुई एवं गया जिले से पहुंचे श्रवण सिंह के चाहने वालों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की.
समाजसेवा के लिए हमेशा याद किए जाएंगे श्रवण सिंह :
पूर्व विधायक अरुणा देवी ने कहा कि श्रवण सिंह एक सच्चे समाजसेवी थे. उन्होंने समाज के सभी वर्गों के लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े होकर अपनी अलग पहचान बनाई. उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह ने कहा कि किसी व्यक्ति की पुण्यतिथि महज औपचारिकता के लिए नहीं मनाई जाती. इसके पीछे उसके सामाजिक कार्यों और लोगों के बीच बनाई गई मजबूत पहचान होती है. श्रवण सिंह ने हर जाति और धर्म के लोगों की समस्याओं का निस्वार्थ भाव से समाधान कराने का प्रयास किया, यही वजह है कि आज भी लोग उन्हें श्रद्धा से याद कर रहे हैं.
भाजपा नेता श्यामसुंदर सिंह ने श्रवण सिंह को हर वर्ग का मसीहा बताते हुए कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता.
पत्नी गीता देवी से जनसेवा जारी रखने की अपील :
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने जिला पार्षद गीता देवी से पूर्व की तरह जिला परिषद डाक बंगला परिसर में नियमित रूप से पहुंचकर आमजनों के दुख-दर्द को सुनने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने की अपील की.
कार्यक्रम को शिक्षाविद् डॉ. गोविंद जी तिवारी, युवा नेता कुमुद सिंह, जदयू जिला महासचिव संजय कुमार, जदयू जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया रामसकल सिंह, पूर्व मुखिया रामरतन सिंह, गोरेलाल सिंह, सुरेंद्र यादव, दिलीप रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंदन रावत, संजीव कुमार, चंदन कुमार, गोपाल कुमार सोनू, भाजपा जिला मंत्री मिथिलेश पासवान, कुलदीप यादव, आनंद कुमार टुन्नी, साक्षरता कर्मी राजेश कुमार समेत कई अन्य लोगों ने भी संबोधित किया
सभा में लोगों ने कहा कि आगामी जिला परिषद चुनाव में गीता देवी को निर्विरोध जिला पार्षद निर्वाचित कराना ही समाजसेवी स्व. श्रवण सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस दौरान लोगों ने उनके सामाजिक सरोकारों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया. कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखा गया. अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा कार्यक्रम में भाग लेने वालों के प्रति आभार व धन्यवाद व्यक्त किया.
दिवंगत युवा नेता श्रवण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का लिया संकल्प
Reviewed by News today 365
on
August 11, 2026
Rating: 5
No comments