Bihar News : Nawada : नवादा जिले के वारिसलीगंज क्षेत्र के युवाओं ने अपनी मिहनत, लगन और दमखम का शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 से 9 अगस्त को पटना में आयोजित पॉवर लिफ्टिंग की बिहार स्टेट प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन किया है. प्रतियोगिता में वारिसलीगंज के पाँच होनहार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग वर्गों में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया.
सबसे बड़ी उपलब्धि वारिसलीगंज बाजार के राहुल भगत, पिता महेंद्र भगत ने हासिल की. राहुल भगत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘स्ट्रॉन्ग मैन ऑफ बिहार’ का खिताब अपने नाम करने के साथ गोल्ड मेडल भी हासिल किया.
वहीं प्रतियोगिता में माफी ग्राम निवासी सुरेंद्र शर्मा के पुत्र संदीप कुमार ने सिल्वर मेडल, वारिसलीगंज बाजार के माफी गली निवासी तुलसी साव के पुत्र अंकित कुमार और शेरपुर के राजेश मिस्त्री के पुत्र दीपक कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.
जबकि सिमरीडीह निवासी विनय सिंह के पुत्र कर्मवीर ने ब्रॉन्ज वर्ग में तीसरा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. उन्हें "स्ट्रॉन्ग मैन" घोषित किया गया. कोच के रूप में वारिसलीगंज के ऋषिकेश सिंह ने अपनी भूमिका को बखूबी निभाया.
खेल मंत्री के हाथों मिला सम्मान :
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के हाथों सम्मानित किया गया. सम्मान प्राप्त कर खिलाड़ियों ने वारिसलीगंज सहित पूरे नवादा जिले को गौरवान्वित किया है.
पाँचों खिलाड़ियों की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है. खेल प्रेमियों एवं युवाओं ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. लोगों का कहना है कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी. पाँचों युवाओं ने साबित कर दिया कि मिहनत और हौसले के आगे कोई मंजिल मुश्किल नहीं.
- चंद्रमौलि शर्मा.
38 वीं बिहार स्टेट पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में वारिसलीगंज के पांच युवाओं ने जीता खिताब, गोल्ड, सिल्वर व ब्राउंज मेडल किया अपने नाम
Reviewed by News today 365
on
August 11, 2026
Rating: 5
No comments