Header Ads

Breaking News

एस.एन. सिन्हा महाविद्यालय के दिवंगत पूर्व प्राचार्य प्रो.(डा).शालिग्राम मिश्र"निराला" की धर्मपत्नी व महिला महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो.(डा.) रविंद्र कुमार "रवि" की 80 वर्षीय माताजी का निधन

Bihar News : Nawada : एस.एन. सिन्हा महाविद्यालय, वारिसलीगंज के दिवंगत पूर्व प्राचार्य प्रो. (डा.) शालिग्राम मिश्र "निराला"  की धर्मपत्नी व महिला महाविद्यालय, वारिसलीगंज के भूगोल विभागाध्यक्ष सह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रो. (डा.) रविंद्र कुमार "रवि" की माताजी 80 वर्षीया कमला किशोरी देवी का मंगलवार की देर रात्रि 1 बजे स्थानीय जवाहर पार्क रोड स्थित अपने मकान में निधन हो गया. 

इस संबंध में उनके सुपुत्र प्रो.(डा.) रविंद्र कुमार "रवि" ने बताया की मेरी मां कुछ माह से अस्वस्थ थी. कल मंगलवार की देर रात 1 बजे उन्होंने अपने घर में परिजनों के बीच अंतिम सांसें ली. उनके पार्थिव शरीर को स्थानीय जवाहर पार्क स्थित भवन के पास शुभचिंतकों, ग्रामीणों, क्षेत्रवासियों, मित्रों, परिजनों, रिश्तेदारों आदि के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है.

करीब 2 बजे दिन में स्व. माताजी के पार्थिव शरीर को सिमरिया गंगा घाट ले जाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. बता दें कि स्व. देवी का भरा पूरा परिवार है. उनकी पतोहू मानवी स्वामी सहजानंद राजकीय मध्य विद्यालय, वारिसलीगंज में वरीय शिक्षिका हैं. इनके छोटे पुत्र विनय कुमार हैं. ये पकरीबरावां प्रखंड के एरुरी गांव के मूल निवासी हैं. 

नवादा विधि महाविद्यालय के संस्थापक सचिव डा. डी. एन. मिश्रा, शिक्षाविद् डा. गोविन्द जी तिवारी, जेपीएस आईटीआई निदेशक सह मुखिया राजकुमार सिंह, जदयू जिला महासचिव अधिवक्ता चंद्रमौलि  शर्मा, अधिवक्ता बिपिन कुमार "कौशिक", अधिवक्ता रविभूषण सिंह "पप्पू" भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता विजय कुमार राय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष भगवान सिंह चंद्रवंशी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुमन कुमार, बीस सूत्री समिति उपाध्यक्ष अजय कुमार राय, जितेंद्र कुमार सिंह, प्रो. अंजनी कुमार "पप्पू", गोपेश कुमार "पप्पू"

आरएसएस के सह जिला संघचालक डा. रणजीत कुमार, आदर्श प्रेस के रामनन्दन सिंह, भाजपा के जिला महासचिव शैलेंद्र कुमार शर्मा, संघ के नगर कार्यवाह शम्भु शरण, विजय कुमार "गांधी", उमेश कुमार वर्मा, राष्ट्रीय वरीय नागरिक संघ के राष्ट्रीय महासचिव डा. बच्चन कुमार पांडेय, बरीय नागरिक संघ प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर दूबे, अनिल यादव, जेपी सेनानी जिलाध्यक्ष भाजपा नेता श्यामसुंदर सिंह, गोपाल कुमार "सोनू",

पत्रकार उमाशंकर पाठक (हिन्दुस्तान), अशोक कुमार (दैनिक जागरण), सुजीत कुमार (दैनिक भास्कर), बिपिन कुमार (प्रभात खबर), मिथिलेश कुमार (केवल सच), मनीष कमलिया (केवल सच), सुबोध कुमार (आज), संतोष कुमार (सोनवर्षा वाणी), मुकेश कुमार (अमर गाथा), गुड्डू कुमार ( लोकतंत्र की आवाज), प्रदीप कुमार (नक्षत्र न्यूज), मनोज कुमार (मगध शक्खसियत), सानू सिंह (बूम इंडिया), राजीव कुमार (केवल सच पोर्टल) आदि ने कमला किशोरी देवी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है. 

                                              - चंद्रमौलि शर्मा.

      


No comments