Bihar News : Nawada : एस.एन.एस कॉलेज, वारिसलीगंज के दिवंगत पूर्व प्राचार्य प्रो. (डा.) शालिग्राम मिश्र "निराला" की धर्मपत्नी व महिला महाविद्यालय के भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. (डा.) रविंद्र कुमार "रवि" की माता कमला किशोरी देवी के निधन की खबर सुनकर राष्ट्रीय वरीय नागरिक संघ के पदाधिकारी गुरुवार को जवाहर पार्क रोड स्थित उनके घर पहुंचे.
वरीय नागरिक संघ के पदाधिकारियों ने स्वर्गीय कमला किशोरी देवी के चित्र पर पुष्प तथा फूल माला चढ़ाकर उन्हें सजल नेत्रों से भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. लोगों ने उनके सुपुत्र प्रो. (डा.) रविंद्र कुमार "रवि" तथा उनकी शिक्षिका पत्नी मानवी को ढांढस बंधाया. वरीय नागरिक संघ के पदाधिकारियों ने स्वर्गीय कमला देवी को एक कुशल गृहिणी, धर्मपरायण महिला तथा ममता की मूर्ति बताया. साथ ही कहा कि वे राष्ट्रीय वरीय नागरिक संघ की सक्रिय सदस्या थी.
मौके पर राष्ट्रीय वरीय नागरिक संघ के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. (डा.) बच्चन पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर दूबे, पैक्स अध्यक्ष सुंदर कुशवाहा, महासचिव नागेंद्र शर्मा "बन्धु", उपाध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, केदार सिंह, रामनरेश सिंह, महासचिव अनिल यादव, पूर्व बैंक प्रबंधक कपिलदेव चौरसिया, अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, बच्चू सिंह आदि उपस्थित थे.
बता दें कि स्वर्गीय कमला देवी का अंतिम संस्कार सिमरिया गंगा घाट पर बुधवार की रात्रि कर दिया गया जहां परिजनों, ग्रामीणों, रिश्तेदारों तथा शुभचिंतकों की उपस्थिति में उनके सुपुत्र रविंद्र कुमार "रवि" ने मुखाग्नि दी.
- चंद्रमौलि शर्मा.
राष्ट्रीय वरीय नागरिक संघ के पदाधिकारियों ने घर पहुंचकर दिवंगत कमला किशोरी देवी के परिजनों को बंधाया ढांढस
Reviewed by News today 365
on
August 06, 2026
Rating: 5
No comments