Header Ads

Breaking News

पतासंग पंचायत भवन में स्तनपान शिविर आयोजित, रैली निकाल कर किया गया जागरूक


Bihar News : Nalanda : नालंदा जिले के रहुई प्रखंड के पतासंग पंचायत भवन में शुक्रवार को फाइनेंशियल इन्क्लूशन ट्रस्ट की तरफ से "ब्रेस्ट फीडिंग फॉर ए सस्टेनेबल स्टार्ट इन लाइफ ए स्ट्रेंजर व्हाट वर्क" थीम पर  वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक सेलिब्रेशन मनाया गया.


मौके पर उपस्थित एरिया को-ऑर्डिनेटर निभा कुमारी ने बताया कि स्तन पान शिशु तथा माता दोनों के लिए बेहद जरूरी है. शिशु के जन्म के एक घंटा बाद से लेकर छह माह तक मां का दूध पिलाना आवश्यक है. यह बच्चे को जल्द पचता है तथा कई रोगों से बचाता है. इससे बच्चों का जल्द शारीरिक तथा मानसिक विकास होता है.

सीडीपीओ ने कहा कि स्तन पान से महिलाओं के गर्भाशय में जल्द संकुचन आ जाता है तथा ब्रेस्ट कैंसर का भय भी नहीं रहता है. साथ ही, मां के चेहरे पर निखार आता है.

मौके पर पंचायत मुखिया, वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका, फाइनेंशियल इन्क्लूशन ट्रस्ट  संस्थापक, लीडर पिंकी कुमारी, जूही कुमारी,


फातिमा, गाजी, पिंकी कुमारी खुशबू कुमारी, श्रुति कुमारी, राधा कुमारी, संगीता कुमारी, अमृता कुमारी आदि ने भी स्तनपान के महत्व के बारे में जानकारी दी. इसके साथ-साथ रैली निकालकर माताओं को जागरूक किया गया.


वीडियो देखें :


                                        - चंद्रमौलि शर्मा.


No comments