Home/Bihar/Bihar News/Nawada/Nawada News/News/Patna/बेहतर पुलिसिंग, प्रभावी अनुसंधान व उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए वारिसलीगंज के थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी को लगातार छठी बार मिला सम्मान
बेहतर पुलिसिंग, प्रभावी अनुसंधान व उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए वारिसलीगंज के थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी को लगातार छठी बार मिला सम्मान
Bihar News : Nawada : नवादा जिले के वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी को बेहतर कार्य, उत्कृष्ट अनुसंधान एवं प्रभावी पुलिसिंग के लिए लगातार छठी बार सम्मानित किया गया है. पुलिस अधीक्षक, नवादा ने उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया.
थानाध्यक्ष सैनी के लगातार बेहतर प्रदर्शन को लेकर पुलिस महकमे में भी उनकी कार्यशैली की सराहना की जा रही है. अपराध नियंत्रण, मामलों के अनुसंधान तथा पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की दिशा में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को सम्मान का आधार माना गया है.
लगातार छठी बार प्रशस्ति पत्र मिलने से वारिसलीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों में भी उत्साह का माहौल है. क्षेत्र के सामाजिक व राजनैतिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, पत्रकारों तथा जनप्रतिनिधियों ने थानाध्यक्ष को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है.
- चंद्रमौलि शर्मा.
बेहतर पुलिसिंग, प्रभावी अनुसंधान व उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए वारिसलीगंज के थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी को लगातार छठी बार मिला सम्मान
Reviewed by News today 365
on
August 12, 2026
Rating: 5
No comments