Header Ads

Breaking News

धूमधाम से मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति के वातावरण में सराबोर रहा समूचा क्षेत्र

Bihar News : Nawada : नवादा जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद तथा प्रखंड क्षेत्र के सरकारी व निजी संस्थानों में शनिवार को 80 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. अहले सुबह से ही वारिसलीगंज बाजार की हरेक गलियां राष्ट्रभक्ति नारों तथा गानों से गूंजता रहा. 

स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली तथा झांकी के माध्यम से देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने का संदेश दिया. लोगों ने राष्ट्रध्वज तिरंगा को बड़े ही शान से फहराकर उसे सलामी दी. राष्ट्रीय ध्वज फहराने से पूर्व "वन्दे मातरम्" तथा फहराने के बाद "जन गण मन" गाया गया. तत्पश्चात राष्ट्रीय महापुरुषों को याद किया गया. 

लोग जमकर जलेबी व अन्य स्वादिष्ट मिठाइयों का आनंद उठाए. दिन भर क्षेत्र का चप्पा- चप्पा देशभक्ति गीतों से गूंजता रहा. विद्यालयों में सुबह से ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होता रहा. बच्चों, किशोरों एवं युवाओं में काफी उत्साह देखा गया. हर कोई देशभक्ति के रंग में डूबा रहा. 

इस मौके पर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख रवि देवी, साक्षरता कार्यालय में प्रखंड साक्षरता सचिव अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, पुलिस निरीक्षक कार्यालय में पुलिस इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार, नगर परिषद कार्यालय में मुख्य पार्षद रेखा देवी, थाना में थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, कल्याण छात्रावास में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, नवादा विधि महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो.डा.डी.एन.मिश्रा, 

एस.एन.सिन्हा महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो.डा.रामचंद्र प्रसाद सिंह, महिला महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो.डा.अशोक कुमार सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व रेफरल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.आरती अर्चना, नेशनल इंटर विद्यालय, माफी में प्र. प्राचार्य अर्चना कुमारी, स्वामी सहजानंद सरस्वती संस्कृत महाविद्यालय में प्राचार्य सुशील कुमार पाठक, 

एस.जी.बी.के.साहू इंटर विद्यालय में प्राचार्य श्वेता सिन्हा, विवेकानंद पब्लिक स्कूल में प्राचार्य परमानंद, संत जॉन्स पब्लिक स्कूल में प्राचार्य संतोष कुमार, संत टेरेसा इंग्लिश हाईस्कूल में प्राचार्य अनूप थॉमस, जी - पब्लिक स्कूल में प्राचार्य संजय कुमार, JPS ITI, सरस्वती पुस्तकालय व "Hotel  The Royal Prince" में निदेशक राजकुमार सिंह, 

आवासीय कार्यालय में भावी वारिसलीगंज नगर परिषद प्रत्याशी सह प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति सदस्य नवीन कुमार, आदर्श शिशु शिक्षा मंदिर में प्राचार्य विजय कुमार राय, ग्लोबल kids public school में प्राचार्य संतोष कुमार, 

जीवनदीप पब्लिक स्कूल में प्राचार्य उमेश प्रसाद, भाजपा कार्यालय में अध्यक्ष, लोजपा (रामविलास) कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष श्रवण पासवान, जदयू प्रखंड सह नगर कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष भगवान सिंह चंद्रवंशी, राजद परिवार कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, 

राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक संघ कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर दूबे, अपसढ पंचायत भवन कार्यालय में मुखिया राजकुमार सिंह, श्रीकान्त-विभा डिग्री कॉलेज, बेगराजपुर, चैनपुरा में प्राचार्य प्रो. हरिशंकर प्रसाद उर्फ श्रीकांत सिंह, आंगनबाड़ी केंद्र कोचगांव (उत्तरी) में सेविका मीना कुमारी तथा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा कार्यालय में अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश की एकता व अखंडता की शपथ ली.

            

                               

 
    

                                                  - चंद्रमौलि शर्मा.

                                   




















No comments