Header Ads

Breaking News

मेहंदी प्रतियोगिता में संत जॉन्स पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने दिखाया कला प्रतिभा का अद्भुत नजारा

Bihar News : Nawada : नवादा जिले के संत जॉन्स पब्लिक स्कूल, वारिसलीगंज में मंगलवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया. प्रतियोगिता में विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपनी रचनात्मक प्रतिभा  एवं कलात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया.

प्रतियोगिता में नित्या कुमारी, अष्टम ‘ब’, आराध्या, सुमन, विद्या भारती, वैष्णवी, भारती कुमारी, राजश्री एवं राधा सहित अन्य छात्राओं ने भाग लिया. छात्राओं ने अपनी हाथों पर आकर्षक व मनमोहक मेहंदी की डिजाइनों को उकेरकर अपनी कला प्रतिभा का अद्भुत नजारा प्रस्तुत किया.

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक विपीन कुमार एवं सुनील कुमार, प्राचार्य संतोष कुमार, उप प्राचार्या तथा सहयोगी शिक्षकों की उपस्थिति में हुई. विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी रचनात्मकता की सराहना की.

प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला. सभी प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी कला के माध्यम से एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी. बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया.

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनके अंदर रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होने में सहायता मिलती है.

                                                - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments