Header Ads

Breaking News

चोरी की घटना के 24 घंटे भीतर वारिसलीगंज पुलिस ने दो बाल चोर को पकड़ कर ₹ 60,000 नकदी किया बरामद


Bihar News : Nawada : नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के SH-83 पथ किनारे अवस्थित मिल्की गांव में बुधवार की मध्य रात को अपना ज्वेलर्स में घटित चोरी की घटना का उद्भेदन पुलिस ने 24 घंटे के भीतर करते हुए दो विधि विरुद्ध बालक चोर को निरुद्ध किया तथा 60 हज़ार रूपये भी बरामद कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मिल्की स्थित धीरज कुमार वर्मा के ज्वेलरी दुकान से दो बाल चोर ने 100 ग्राम पुराना चांदी का जेवरात तथा 50,000 रुपये की चोरी कर लिया था. घटना के बाद पीड़ित की लिखित शिकायत पर त्वरित जांच एवं कार्रवाई करते हुए वारिसलीगंज पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो बाल चोर को निरुद्ध करते हुए चोरी की राशि सहित 60 हज़ार नकदी बरामद कर लिया है.

इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में SI अखिलेश्वर सिंह ने बताया कि चोरी की घटना में शामिल दोनों विधि विरुद्ध को निरुद्ध किया गया जिसके पास से 60 हज़ार रुपये भी बरामद हुए है. पुलिस दुकान में लगे CCTV फुटेज के आधार पर दोनो चोर तक पहुंची. मिल्की गांव स्थित अस्पताल परिसर में खानावदोस जीवन व्यतीत करने वाले लोग टेंट लगा कर रह रहे हैं, जिनके साथ रह रहे बच्चों ने इस घटना को अंजाम दिया था.

घटना का उद्भेदन करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के निर्देश पर अपर थानाध्यक्ष SI अखिलेश्वर सिंह, सुशील कुमार तथा PSI मनोज कुमार राय शामिल थे.

                                      - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments