Bihar News : Nawada : नवादा जिले के संत जॉन्स पब्लिक स्कूल, वारिसलीगंज में सोमवार को राखी बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया. इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. बच्चों ने रंग-बिरंगी राखियों को आकर्षक एवं सुंदर तरीके से तैयार किया.
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला-कौशल, भारतीय संस्कृति एवं त्योहारों के प्रति रुचि बढ़ाना था. बच्चों द्वारा बनाई गई सुंदर राखियों ने सबों का मन मोह लिया. विद्यालय के निदेशक बिपिन कुमार, सुनील कुमार, प्राचार्य संतोष कुमार, उप प्राचार्य हसन आरा तथा शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी कला की सराहना की.
प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट राखी बनाने वाले विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया. विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं. भाग लेने वाले छात्र- छात्राओं के नाम निम्न प्रकार हैं - वर्ग - 3 & 5 ग्रुप – ‘ए’से रागिनी, चाहत,रिशु, अनिका, मुस्कान, पल्लवी, आयुषी, साक्षी सिन्हा, रिया, स्मृति, परी, लैबा, भारती, सोनम, अदिति, राधा.
वहीं, वर्ग - 6 & 10 ग्रुप – ‘बी’ से दीपू, शुरभी, अन्या, मनीषा, साक्षी, आरुषी, नित्या, आराध्या, खुशबु, एंजेल अमीषा, ख़ुशी, दिव्या, प्रियंका, तिलक, शिवम, अमन, अभिजीत, आस्था, अशिफा आदि. जिन शिक्षकों द्वारा परिणाम घोषित किया गया वो नीचे अंकित है - हसन आरा, रुपाली कुमारी, आरुणी, शालिनी कुमारी.
- चंद्रमौलि शर्मा.
स्कूली विद्यार्थियों ने बनाकर आकर्षक राखियां, किया अपनी रचनात्मक प्रतिभा का बेजोड़ प्रदर्शन
Reviewed by News today 365
on
August 24, 2026
Rating: 5
No comments