Bihar News : Nawada : नवादा जिले के वारिसलीगंज नगर के जवाहर पार्क रोड स्थित आवास पर रविवार को स्थानीय एस. एन. सिन्हा महाविद्यालय के दिवंगत पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो. डॉ. शालिग्राम मिश्र 'निराला' के कनिष्ठ सुपुत्र डॉ. विनय शंकर मिश्र द्वारा अपनी पूज्य माता स्वर्गीय कमला किशोरी देवी के श्राद्ध - कर्म के पश्चात उनकी आत्मा की परम शान्ति के लिए सत्यनारायण पूजन, प्रसाद वितरण, श्रद्धांजलि समारोह एवं भंडारा का आयोजन किया गया.
सर्वप्रथम श्रीसत्यनारायण पूजन हुआ. प्रसाद वितरण के पश्चात श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर दिवंगत पूज्य माताजी के चित्र पर आगंतुकों ने श्रद्धा सुमन चढ़ाकर उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. उनकी स्मृति में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें साज पर नाल वादक संजय पांडेय (प्यारेपुर, नालंदा), मशहूर तबला वादक टाल शर्मा निवासी गंगोत्री पांडेय (लखीसराय), हारमोनियम पर चितरंजन पांडेय एवं गायक हथियावां (शेखपुरा) निवासी रविन्द्र पांडेय उपस्थित थे.
संगीत कार्यक्रम में कलाकारों की टीम ने निर्गुण व भजन गाकर सबों को मंत्र मुग्ध कर दिया. उपस्थित लोगों ने इसकी भूरि - भूरि प्रशंसा की. सभी मंचासीन सज्जनों एवं कलाकारों को डा. विनय शंकर मिश्र ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. संगीत कार्यक्रम की समाप्ति के बाद भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद स्वरूप भोजन का आनंद लिया. उपस्थित लोगों ने माता - पिता की परम शान्ति के लिए डा. विनय शंकर मिश्र के इस कार्यक्रम की सराहना की.
मौके पर शिक्षाविद् डा. गोविंद जी तिवारी, एस.एन.एस कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो. डॉ. सत्यनारायण सिंह, महिला महाविद्यालय के प्रो. डॉ. राजकुमार ओझा, अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, राहुल & बाबुल बस मालिक विनय कुमार सिंह, पत्रकार अशोक प्रियदर्शी, मुकेश सिंह, बिपिन कुमार, प्रो. डॉ. सीताराम पांडेय के सुपुत्र पंकज कुमार, शिक्षक वाल्मीकि पांडेय के पुत्र सतीश चंद्र पांडेय, स्थानीय ग्लोबल किड्स पब्लिक स्कूल, मुड़लाचक के प्राचार्य चैनपुरा ग्राम निवासी संतोष कुमार पांडेय सहित ब्राह्मण समाज के बहुत सारे गणमान्य एवं इष्ट मित्र उपस्थित थे.
- चंद्रमौलि शर्मा.
दिवंगत पूज्य माता की पुण्य स्मृति में श्रीसत्यनारायण पूजन, प्रसाद वितरण, श्रद्धांजलि समारोह एवं भंडारा का आयोजन
Reviewed by News today 365
on
August 24, 2026
Rating: 5
No comments