Bihar News : Nawada : नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक स्थल के पास साक्षरताकर्मियों ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर निरक्षरता रूपी कलंक को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया.
इस मौके पर प्रखंड साक्षरता समिति सचिव अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा ने साक्षरताकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि साक्षरता का अर्थ केवल अक्षर ज्ञान प्राप्त करना नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को ज्ञान, आत्मविश्वास, जागरूकता और बेहतर भविष्य के अवसर प्रदान करने का सशक्त माध्यम है.
प्रखंड शिक्षा सेवक संघ अध्यक्ष रामाशीष भुइयां ने साक्षरता को जन आंदोलन बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का लोगों से आग्रह किया.
इस अवसर पर प्रखंड साक्षरता सचिव अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, साक्षरताकर्मी अनिल कुमार, महेश भाई पटेल, संतोष कुमार, प्रखंड शिक्षासेवक संघ अध्यक्ष रामाशीष भुइयां, शिक्षासेवक नंदू रजक, दिनेश चौधरी, मोहन चौधरी, संतोष कुमार रजक,
महेश चौधरी, बाल्मिकी चौधरी, मुन्ना रजक, बिरेंद्र चौधरी, संजय चौधरी, विजेंद्र चौधरी, सिंटू कुमार चौधरी, विजय भुइयां आदि ने निरक्षरता रूपी कलंक को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया.
- चंद्रमौलि शर्मा.
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर साक्षरताकर्मियों ने लिया निरक्षरता रूपी कलंक को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प
Reviewed by News today 365
on
September 08, 2026
Rating: 5
No comments