Bihar News : Nawada : गुरुवार को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर वारिसलीगंज प्रखंड द्वारा आयोजित समारोह की शुरुआत पैदल रैली के रूप में हुई, जिसका नेतृत्व संघ के राष्ट्रीय सचिव प्रो० बच्चन कुमार पाण्डेय, जिला संयोजक श्री नागेन्द्र शर्मा 'बन्धु', प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुन्दर दूबे, एवं अखिलेश्वर कुमार सिंह ने किया.
रैली 9 बजे सुबह प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर थाना चौक तक गयी एवं वापस घूमते हुए अपने अंतिम पड़ाव एवं समारोह स्थल तक पहुँच कर सभा में तब्दील हो गयी. नियत समय पर उप विकास आयुक्त शम्भूशरण पाण्डेय ने पधार कर लोगों के उत्साह को चार गुणा बढ़ा दिया.
समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर उप विकास आयुक्त शम्भूशरण पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव प्रो० बच्चन कुमार पाण्डेय, जिला संयोजक श्री नागेन्द्र शर्मा बन्धु व D.R.D.A. के निदेशक श्री धीरज कुमार ने किया. सभा को सम्बोधित करते हुए उप विकास आयुक्त श्री पाण्डेय ने कहा कि आप सब हमारे पूज्य हैं और मार्गदर्शक हैं.
उन्होंने संघ के किसी भी सदस्य को कहीं कोई परेशानी होती है तो जिला प्रशासन पूरा सहयोग करेगा. कार्यक्रम के बाद आपके साथ बैठकर आपकी रचनात्मक भूमिका को धरातल पर उतारने हेतु नया कार्यक्रम बनायेगे. D.R.D.A. के निदेशक धीरज कुमार ने बुजुर्गों को सम्बोधित करते हुए कहा कि D.R.D.A. की योजनाओं का लाभ आप सभी बुजुर्गों को मिले यही मेरा प्रयास रहेगा.
राष्ट्रीय सचिव प्रो० बच्चन कुमार पाण्डेय ने कहा कि हमारी एकता एवं संघर्ष का परिणाम रहा कि हम वृद्धावस्था पेंशन 400 रु० से बढ़ाकर 1100 रु० करने में सफल रहे. इसे बढ़ाकर 3000 रुपए करने के लिए हम संघर्षरत हैं. रेलवे की छूट को बहाल करने के लिए प्रो० पाण्डेय ने कहा कि हमने जंतर-मंतर पर कई बार धरना दिया है. भविष्य में इस लड़ाई को और धारदार बनायेंगे.
स्वागत भाषण करते हुए कपिलदेव चौरसिया ने अतिथियों के सम्मान के साथ-साथ बड़ी संख्या में आयी महिलाओं का भी सम्मान किया. नवनियुक्त जिला संयोजक नागेंद्र शर्मा 'बन्धु' ने कहा कि जिला में चुनाव कराने के लिए हमारी नियुक्ति हुई है. राष्ट्रीय नेतृत्व की भावना का कद्र करते हुए संघ के नियम के अनुकूल जिला का चुनाव कराया जायेगा.
सभा में नरेन्द्र कुमार 'कवि' की मगही गीत पर दर्शक झूमते नजर आये. उन्होंने कौवाकोल प्रखंड का चुनाव कराने के लिए तिथि की घोषणा करने का अनुरोध किया. सभा को अन्य लोगों के अलावा महेन्द्र प्रसाद सिंह, बाल कृष्ण यादव, शेखपुरा जिला के अध्यक्ष प्रो० श्यामसुन्दर पाण्डेय, पकरीबरावां के अध्यक्ष विभूति बाबू, पेंशनर समाज के उमेश सिंह, अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, प्रो. डा. रविंद्र कुमार रवि, अनिल कुमार यादव,
राजकुमार सिंह मुखिया, शैलेन्द्र कुमार सिंह, सिद्धेश्वर सिंह, नारदीगंज के लक्षमण पाण्डेय, रामनरेश सिंह, अनिल कुमार एवं हरि यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किये. सभा की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष श्री श्यामसुन्दर पाण्डेय ने जिला के कोने-कोने से पधारने के लिए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया. सभा में अतिथियों को मोमेन्टो प्रदान कर उनका सम्मान किया गया. राष्ट्रीय गान के साथ सभा की कार्यवाही समाप्त की गई.
- चंद्रमौलि शर्मा
अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वारिसलीगंज में लगा वरिष्ठ नागरिकों का भारी जमावड़ा, उत्सव जैसा बना रहा माहौल
Reviewed by News today 365
on
October 01, 2026
Rating: 5
No comments