Jharkhand News : Ranchi : डोरंडा प्रधान डाकघर, राँची के प्रांगण में शुक्रवार को भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ, ग्रुप-C, राँची प्रमंडल तथा पोस्टमैन एवं एमटीएस साथियों की सामान्य सभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ, ग्रुप-C, राँची प्रमंडल के अध्यक्ष श्याम सुंदर कुमार ने की.
सभा में भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ, ग्रुप-C, राँची प्रमंडल के प्रमंडलीय सचिव शशि शेखर ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए आगामी ऑनलाइन यूनियन सदस्यता सत्यापन (Online Membership Verification) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने IT 2.0/APT IT 2.0 के माध्यम से होने वाली वेरिफिकेशन प्रक्रिया, यूनियन के चयन, Submit करने से पूर्व आवश्यक सावधानियों तथा किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचने के संबंध में विस्तार से समझाया.
उन्होंने विशेष रूप से कर्मचारियों को सलाह दी कि ऑनलाइन वेरिफिकेशन के दौरान अपने Login, Password एवं OTP जैसी गोपनीय जानकारी किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा न करें तथा संगठन का विकल्प चुनने से पहले उसे अच्छी तरह सुनिश्चित कर ही Submit करें.
कार्यक्रम में झारखंड परिमंडल के अध्यक्ष रंगेश प्रसाद, वरिष्ठ साथी विनय कुमार, डोरंडा प्रधान डाकघर के डाकपाल संजय कुमार सिंह सहित विभिन्न डाकघरों से आए हुए उप डाकपाल, डाक सहायक, पोस्टमैन, एमटीएस, कार्यालय स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी साथी उपस्थित रहे.
सभा के दौरान संगठन की एकता, कर्मचारी हित तथा आगामी ऑनलाइन सदस्यता सत्यापन को लेकर साथियों के बीच जागरूकता एवं आपसी संवाद पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित कर्मचारियों ने विषय को गंभीरता से समझा तथा अपनी जिज्ञासाओं एवं शंकाओं पर चर्चा की.
बड़ी संख्या में कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता के साथ सामान्य सभा सफलतापूर्वक संपन्न हुई.
- चंद्रमौलि शर्मा.
Ranchi में भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ ग्रुप-C की सामान्य सभा आयोजित, ऑनलाइन सदस्यता सत्यापन पर विस्तृत चर्चा
Reviewed by News today 365
on
October 04, 2026
Rating: 5
No comments