Header Ads

Breaking News

मोहिउद्दीनपुर गांव के पास पुलिस छापेमारी में गंभीरपुर निवासी 6 साइबर ठग गिरफ्तार, 11 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद

Bihar News : Nawada : पुलिस अधीक्षक, नवादा के निर्देश पर शनिवार की देर रात पकरीबरावां अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में वारिसलीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से 11 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं. 

पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी. टीम में वारिसलीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे. 

गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने मोहिउद्दीनपुर गांव के पास छापेमारी कर छह संदिग्धों को पकड़ लिया. पूछताछ में पुलिस को पता चला कि गिरफ्तार आरोपी रक्षाबंधन के नाम पर आकर्षक ऑफर देने तथा बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस सहित विभिन्न प्रकार के लोन दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी करते थे.

आरोपियों के पास उपलब्ध कस्टमर डाटा में लोगों के मोबाइल नंबर, नाम और पते जैसी जानकारी रहती थी. इसी डाटा के आधार पर वे लोगों से संपर्क कर लोन दिलाने के नाम पर ठगी का जाल फैलाते थे.

वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव के गिरफ्तार साइबर ठगों के नाम :

1.पंकज कुमार, पिता सुरेश राम

2.लक्ष्मण कुमार, पिता मोहन प्रसाद

3.नितीश कुमार, पिता स्व. सुभाष प्रसाद

4.कुन्दन कुमार, पिता प्रमोद मिस्त्री, उम्र 19 वर्ष

5.तरूण कुमार, पिता विदेश्वरी प्रसाद

6.पिन्टु कुमार, पिता नागेन्द्र मिस्त्री.

11 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद :

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया. बरामद मोबाइलों की जांच के आधार पर साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों और गतिविधियों के संबंध में भी पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

इस मामले में वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 625/26, दिनांक 30.08.2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता एवं आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

छापेमारी टीम में शामिल वारिसलीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी :

पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, पु०अ०नि० रामकेश्वर उरांव, परि०पु०अ०नि० मनोज कुमार राय, स०अ०नि० पप्पू कुमार.

पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी के नेटवर्क में शामिल अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.

                                                - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments