Header Ads

Breaking News

श्रीकांत-विभा डिग्री महाविद्यालय, बेगराजपुर, चैनपुरा में B.A, B.Sc सत्र 2026-30 में नामांकन प्रारंभ


Bihar News : Nawada : नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत श्रीकांत - विभा डिग्री महाविद्यालय, बेगराजपुर, चैनपुरा में Magadh Univesity, Bodh Gaya के आदेशानुसार B.A तथा B.Sc सत्र 2026 - 30 में 25 जून से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है.

महाविद्यालय के निदेशक हरिशंकर प्रसाद उर्फ श्रीकांत सिंह ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने स्नातक सत्र 2026 - 2030 में नामांकन के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था और उनका नाम मेधा सूची में प्रकाशित होता है, वे जितना जल्द हो, महाविद्यालय जाकर अपना नामांकन करवा लें.



उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय में आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित प्रयोगशाला है तथा अनुभवी व प्रशिक्षित अध्यापकों द्वारा वर्ग संचालन किया जाता है. वहीं विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप की भी सुविधा है.

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो.(डा.) संतोष कुमार ने बताया कि B.A तथा B.Sc के विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखकर ऑन स्पॉट एडमिशन प्रारंभ कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि श्रीकांत - विभा डिग्री महाविद्यालय, बेगराजपुर, चैनपुरा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण विकल्प बनकर उभरा है. 



श्री कुमार ने कहा कि वारिसलीगंज प्रखंड मुख्यालय के थाना चौक से Adani Cemant factory के बगल से चैनपुरा गांव होकर गुजरने वाली सड़क अथवा बाघीबरडीहा - पकरीबरावां मुख्य मार्ग के दोसुत मोड़ से श्रीकांत - विभा डिग्री महाविद्यालय जाने का रास्ता है. इस जगह का प्राकृतिक तथा शैक्षणिक वातावरण बरबस लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है. 

उन्होंने बताया कि श्रीकांत विभा डिग्री महाविद्यालय Magadh Univesity, Bodh Gaya से संबद्धता प्राप्त है तथा कोड संख्या 583 है. श्री कुमार ने इस महाविद्यालय में नामांकन लेने वाले समस्त विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है. साथ ही, विशेष जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7763927299 तथा 9931070817 पर संपर्क करने की सलाह दी.




Video 📸 देखें :



                                       - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments