समर कैंप में संत जॉन्स पब्लिक स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, बच्चों में बढ़ा बौद्धिक क्षमता व आत्मविश्वास
Bihar News : Nawada : जिला शिक्षा पदाधिकारी, नवादा द्वारा कक्षा 5 वीं एवं 6 वीं के छात्रों के भाषाई और गणितीय कौशल को निखारने के उद्देश्य से आयोजित विशेष 'समर कैंप' में संत जॉन्स पब्लिक स्कूल, वारिसलीगंज के बच्चों ने अपनी मेधा का परिचय दिया है.
शिक्षा विभाग के इस महत्वपूर्ण आयोजन में CBSE से संबद्ध संत जॉन्स पब्लिक स्कूल ने न केवल अपने चयनित बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की, बल्कि विद्यालय की ओर से शिक्षकों की विशेष देखरेख में बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण पर भी ले जाया गया. इस दौरान बच्चों को विषय विशेषज्ञों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षकों द्वारा भी सतत मार्गदर्शन प्रदान किया गया
विद्यालय प्रबंधन के तत्वावधान में आयोजित इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों में जिज्ञासा और सीखने की प्रवृत्ति को जगाना था. समर कैंप के दौरान शिक्षा विभाग के निर्देशों का पालन करते हुए स्कूल ने बच्चों को विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों और शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से भाषा की बारीकियों और गणितीय सूत्रों को सरलता से समझाया.
प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने कहा कि हमारे लिए गौरव का विषय है कि नवादा शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस कैंप में बच्चों को हमारे विद्यालय से यह विशेष अवसर मिला. स्कूल का प्रयास है कि बच्चा केवल कक्षा में ही नहीं, बल्कि बाहरी वातावरण और गतिविधियों के माध्यम से भी सीखे. शिक्षा विभाग का यह समर कैंप बच्चों के आत्मविश्वास और बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है.
- चंद्रमौलि शर्मा.




No comments