Header Ads

Breaking News

वारिसलीगंज के 23 आरोग्य मंदिरों में सुरक्षित मातृत्व जांच अभियान के तहत 732 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच


Bihar News : Nawada : नवादा जिलांतर्गत वारिसलीगंज प्रखंड के 23 आरोग्य मंदिरों में मंगलवार को सुरक्षित मातृत्व जांच अभियान के तहत 732 गर्भवती महिलाओं की जांच करते हुए उचित सलाह एवं दवाइयां दी गई. जांच कार्य में रेफरल तथा सीएचसी के चिकित्सक, नर्स तथा आशा दीदी ने सहयोग किया.


CHC की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. आरती अर्चना ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न आरोग्य मंदिरों में जांच शिविर लगाई गई. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व सुरक्षा अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर केंद्र और राज्य सरकार ने घर-घर तक गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए कार्य किया है. 

वारिसलीगंज रेफरल अस्पताल समेत दो अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सभी 16 पंचायतो के उप स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती माताओं को जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई. जांच के क्रम में 3 महिलाओं के गर्भ में जुड़वा बच्चे, 23 एनीमिया से पीड़ित, 14 सिजेरियन, 3 गर्भकालीन मधुमेह पीड़ित, हाइपरटेंशन से पीड़ित 1 तथा HIV से संक्रमित एक महिला की पहचान कर उसे उचित सलाह दी गई.

सभी गर्भवती महिलाओं को अस्पताल के एम्बुलेंस चालकों का नम्बर दिया गया ताकि आवश्यकता पड़ने पर सुगमता पूर्वक अस्पताल पहुंच पाएं.


         


           

                                           - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments