Bihar News : Nawada : बिहार प्रदेश अंतर्गत नवादा जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 7 मुड़लाचक मोहल्ला निवासी पूर्व वार्ड पार्षद ललिता देवी व सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र प्रसाद उर्फ राजू पंडित के सुपुत्र युवा राजनीतिक विश्लेषक एवं सामाजिक शोधकर्ता रवि पंडित का चयन ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित संस्था Australian National University द्वारा आयोजित Asia Pacific Week 2026 सम्मेलन के लिए Delegate के रूप में किया गया है.यह सम्मेलन 22 से 25 जून 2026 तक ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में आयोजित होगा.
रवि पंडित की प्रारंभिक शिक्षा वारिसलीगंज के सरकारी स्कूल से हुई. इसके बाद उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की तथा आगे चलकर Jawaharlal Nehru University से राजनीति एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध (Politics and International Relations) में उच्च शिक्षा प्राप्त की. वर्तमान में रवि पंडित राजनीतिक परामर्श (Political Consulting), लोकतांत्रिक सहभागिता, युवाओं की राजनीति में भागीदारी, सामाजिक न्याय तथा वंचित समुदायों की राजनीतिक आवाज को मजबूत करने के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं.
उन्होंने विभिन्न राज्यों में चुनावी रणनीति, जनसंपर्क अभियानों और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने से जुड़े अनेक परियोजनाओं में योगदान दिया है. एशिया पैसिफिक वीक सम्मेलन एशिया-प्रशांत क्षेत्र से जुड़े छात्रों, शोधकर्ताओं, नीति विशेषज्ञों और युवा पेशेवरों का एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच है, जहां क्षेत्रीय राजनीति, लोकतंत्र, अंतरराष्ट्रीय संबंध, सुरक्षा, आर्थिक सहयोग तथा सामाजिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होती है. सम्मेलन में चयनित प्रतिनिधियों को विभिन्न देशों के विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और शिक्षाविदों के साथ विचार-विमर्श का अवसर प्राप्त होता है.
रवि पंडित ने कहा कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र के इस प्रतिष्ठित मंच पर उन्हें भारतीय लोकतंत्र की मजबूती, युवाओं की राजनीतिक भागीदारी, सामाजिक न्याय, वंचित समुदायों के सशक्तिकरण, भारत की विदेश नीति, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की उभरती भू-राजनीतिक चुनौतियों तथा अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर भारतीय दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा. उन्होंने इसे बिहार के युवाओं की वैश्विक मंचों पर बढ़ती भागीदारी का सकारात्मक संकेत बताया. उनके चयन पर वारिसलीगंज एवं नवादा जिले के शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मित्रों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव की बात कही है.
- चंद्रमौलि शर्मा.
आस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में 22 से 25 जून तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे वारिसलीगंज के रवि
Reviewed by News today 365
on
June 08, 2026
Rating: 5
No comments