Bihar News : नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेल्ढा गांव में शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान बेलधा गांव निवासी सुरेश सिंह के 45 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार के रूप में हुई है.
बताया जाता है कि कौशल कुमार भैंस चराने के लिए बधार गए हुए थे. इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी, बारिश तथा गरज के साथ वज्रपात हुआ. वज्रपात की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए. परिजनों व ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
Ex MLA अरुणा देवी ने CHC पहुंचकर बज्रपात के शिकार कौशल कुमार एवं उनके परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली तथा ढांढस बंधाया. मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां, दो बेटे एवं वृद्ध माता-पिता को छोड़ गए हैं.
ग्रामीणों के अनुसार उनकी बड़ी बेटी की शादी की बातचीत चल रही थी, लेकिन इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
- चंद्रमौलि शर्मा.
वज्रपात से बेल्ढा गांव के एक व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Reviewed by News today 365
on
May 29, 2026
Rating: 5
No comments